कंपनी परिसर से सिलिको मैंगनीज चोरी करने वाला वाहन चालक गिरफ्तार, चोरी गई सामग्री एवं वाहन जप्त…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :
प्रार्थी राधेश्याम पांडे, उम्र 59 वर्ष, जनरल मैनेजर, खाना रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड रसमदा, जिला c द्वारा चौकी अंजोरा उपस्थित होकर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई कि दिनांक 12.05.2026 को प्रातः 06:00 बजे से 08:00 बजे के मध्य कंपनी परिसर से एक बोरी सिलिको मैंगनीज वजन लगभग 50 किलो, कीमती लगभग 10,000 रुपये को वाहन चालक खिलेन्द्र कुमार साहू द्वारा चोरी कर ले जाया गया है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी अंजोरा थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 447/2026 धारा 303(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही खिलेन्द्र कुमार साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने वाहन क्रमांक CG 07 B 5782 में सिलिको मैंगनीज चोरी करना स्वीकार किया गया।
आरोपी के कब्जे से चोरी गया एक बोरी सिलिको मैंगनीज कीमती 10,000 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन कीमती लगभग 4 लाख रुपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
▪️ घटना का कारण : आर्थिक लाभ प्राप्त करने की नियत से चोरी की घटना कारित करना।
▪️ घटनास्थल : खाना रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमदा, चौकी अंजोरा थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम : खिलेन्द्र कुमार साहू
▪️ जप्त सामग्री :
1. एक बोरी सिलिको मैंगनीज वजन लगभग 50 किलो कीमती 10,000 रुपये
2. घटना में प्रयुक्त वाहन क्रमांक CG 07 B 5782 कीमती लगभग 4 लाख रुपये
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में चौकी अंजोरा प्रभारी उनि चंद्रशेखर सोनी, प्रधान आरक्षक राकेश सिंह, आरक्षक संजय निर्मलकर एवं आरक्षक सोमनाथ की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं औद्योगिक संस्थानों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा चोरी संबंधी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा सके।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




