chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर सेवा एवं मानवता से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया…

भिलाई/ भावों में छुपा अनुभव का खजाना होता है, बुजुर्गों का आर्शीवाद सबसे अनमोल नजराना होता है, और जो सेवा इनके चेहरे पर मुस्कान लाए, वही सच्चे अर्थों में नर्स कहलाता है। अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस 2026 के पावन अवसर पर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा मदर टेरेसा ओल्ड ऐज होम, शांतिनगर में सेवा, स्नेह एवं मानवता से परिपूर्ण विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, संवेदना एवं सेवा भावना को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर नर्सिंग डायरेक्टर प्रो. डॉ. श्रीमती सिन्धु अनिल मेनन प्राचार्या प्रो. डॉ. श्रीमती सैलजा अनिक एवं उप प्राचार्या प्रो. श्रीमती विनीता सत्यकुमार सहित नर्सिंग महाविद्यालय के शिक्षकगण तथा बी. एस. नर्सिंग 5 वें एवं 8वें सेमेस्टर के विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभस्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुआ विद्यार्थियों द्वारा वृद्धजनों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया जिसमें रक्तचाप, नाड़ी तापमान, ऊँचाई एवं वनज की जाँच की गई। इसके पश्चात् अष्टम सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आनंदमयी नृत्य ने वृद्धजनों को उनके बचपन की मधुर स्मृतियों से जोड़ दिया कार्यक्रम के अन्तर्गत खेल एवं मनोरंजन गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें वृद्धजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये गए। पूरा वातावरण हंसी प्रसन्नता और आत्मीयता से भर गया। महाविद्यालय परिवार के शिक्षको एवं विद्यार्थियों द्वारा वृद्धजनों को राशन सामग्री एवं भोजन का वितरण भी किया गया। विद्यार्थियों ने वृद्धजनों के साथ पुराने गीतों पर नृत्य कर उन्हे खुशियो से भर दिया।

वृद्धजनों के चेहरे पर दिखाई देने वाली मुस्कान ने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस की थीम हमारी नर्से हमारा भविष्य, सशक्त नर्से जीवन बचाती है। के आधार पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसी थीम को केन्द्र में रखते हुए विद्यार्थियों ने सेवा एवं संवेदनशीलता का अ‌द्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की सफलता पर गंगाजली ऐजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन आई. पी. मिश्रा अध्यक्ष जया अभिषेक मिश्रा ने समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों को नर्सेस दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कार्यक्रम की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करते रहने के लिए प्रेरित किया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button