chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

सूर्या मॉल क्षेत्र में नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं सड़क में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 11.05.2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के निर्देशन में सूर्या मॉल के आसपास नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत ई-चालान की कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान वार्ड पार्षद मुकेश अग्रवाल उपस्थित रहे। उनके द्वारा शिकायत की गई कि मॉल एवं आसपास के प्रतिष्ठानों के कारण सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े किए जाते हैं, जिससे आम नागरिकों एवं अन्य वाहन चालकों को आवागमन में असुविधा होती है।

यातायात पुलिस द्वारा मौके पर खड़े वाहन चालकों को समझाइश देते हुए निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करने तथा सड़क पर अवैध पार्किंग नहीं करने हेतु निर्देशित किया गया।

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही। यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु मौके पर तैनात पुलिस टीम द्वारा प्रभावी एवं सतत कार्यवाही की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें तथा सड़क पर अवैध पार्किंग कर यातायात बाधित न करें। यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button