
आज दुर्ग रेलवे स्टेशन से “श्री रामलला दर्शन योजना” के अंतर्गत अयोध्या धाम हेतु संचालित विशेष श्रद्धालु ट्रेन को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर दुर्ग महापौर अल्का बाघमार सहित जनप्रतिनिधियों ने दुर्ग रेल्वे स्टेशन से हरि झंडी दिखाकर विधिवत रूप से रवाना किया गया। यह अवसर केवल एक यात्रा की शुरुआत नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम के प्रति जन-जन की अटूट आस्था, श्रद्धा और भावनात्मक जुड़ाव का जीवंत प्रतीक रहा।
इस पावन क्षण के साक्षी बनते हुए बड़ी संख्या में प्रदेशवासी प्रभु श्रीराम के दिव्य दर्शन हेतु इस पुण्य यात्रा का हिस्सा बने। श्रद्धालुओं के चेहरों पर उल्लास, विश्वास और भक्ति भाव स्पष्ट झलक रहा था, जिससे संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और राममय अनुभूति से परिपूर्ण हो उठा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्ग की महापौर श्रीमती अल्का बाघमार, पार्षद देवनारायण चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, पिंटू, महेन्द्र चोपड़ा, रितेश जैन, आशीष नीमजे सहित रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
यह पहल श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से अयोध्या धाम के दर्शन का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। प्रभु श्रीराम की कृपा से यह यात्रा सभी श्रद्धालुओं के लिए मंगलमय एवं स्मरणीय सिद्ध हो—यही कामना है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




