chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

खुर्सीपार क्षेत्र के सामुदायिक शौचालयों का जोन आयुक्त ने किया निरीक्षण…

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-4 खुर्सीपार क्षेत्र अंतर्गत आगामी सर्वेक्षण को दृष्टिगत रखते हुए सामुदायिक सुलभ शौचालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शौचालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।

जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे एवं कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा ने शौचालयों में पानी, बिजली एवं नियमित सफाई व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक संधारण कार्य तत्काल कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। जोन आयुक्त ने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ एवं सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा उन्हें सभी मूलभूत सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सके। इस अवसर पर सहायक अभियंता चंद्रकांत साहू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, स्वच्छता निरीक्षक अतुल यादव सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button