
दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
आज दिनांक 06.05.2026 को जिला पंचायत कार्यालय दुर्ग में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय सांसद विजय बघेल द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान माननीय सांसद महोदय ने दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करने, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नशे की स्थिति में वाहन न चलाने के संबंध में सभी को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है तथा यातायात नियमों का पालन कर अनेक दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं, इसलिए उन्हें स्वयं नियमों का पालन करते हुए आम नागरिकों को भी जागरूक करना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी जागरूक करने का संकल्प लिया गया।
सराहनीय भूमिका :
कार्यक्रम के सफल आयोजन में यातायात पुलिस दुर्ग एवं जिला पंचायत प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




