छत्तीसगढ़दुर्ग

ग्रामीण मार्गों के ब्लैक एवं ग्रे स्पॉट क्षेत्रों में यातायात पुलिस दुर्ग की विशेष चेकिंग, नशे में वाहन चलाने एवं मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने वालों पर सख्त कार्यवाही…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 04.05.2026 को प्रातः 06 बजे से जिले के ग्रामीण क्षेत्र स्थित चिन्हित ब्लैक एवं ग्रे स्पॉट क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान नागिन दाई मंदिर अंडा, बसनी चौक धमधा, अहिवारा मोड़ मुरमुन्दा चौक, फुंडा चौक एवं मोतीपुर चौक अमलेश्वर सहित कुल 05 प्रमुख पॉइंटों पर सघन जांच की गई। जांच के दौरान कुल 08 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

जांच में यह भी पाया गया कि कई मालवाहक वाहन चालक दिन के समय भी शराब सेवन कर वाहन चला रहे थे, जो सड़क सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत गंभीर एवं खतरनाक स्थिति है। इसके अतिरिक्त मालवाहक वाहनों में सवारी परिवहन करने वाले 10 वाहन चालकों पर भी चालानी कार्यवाही की गई।

विशेष अभियान के दौरान कुल 149 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण स्थापित करना एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

सराहनीय कार्य :

उक्त विशेष अभियान में यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा समन्वित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराया गया।

दुर्ग पुलिस की अपील :

यातायात पुलिस दुर्ग समस्त वाहन मालिकों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं तथा मालवाहक वाहनों में सवारी परिवहन न करें। सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही स्वयं एवं अन्य लोगों के जीवन के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी निरंतर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button