CGBSE Result 2026 Today: आज जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें समय और पूरा तरीका…

CGBSE Board 10th-12th Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) यानी छत्तीसगढ़ बाेर्ड से इस साल 10वीं और 12वीं के एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स का रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है. छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है.
जिसके तहत छत्तीसगढ़ 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आज जारी होगा. आइए जानते हैं कि आज किस समय छत्तीसगढ़ 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जाएगा. जानते हैं कि कैसे स्टूडेंट और पैरेंट्स छत्तीसगढ़ 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
दोपहर 2:30 बजे जारी होगा रिजल्ट
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिसके तहत छत्तीसगढ़ बोर्ड 29 अप्रैल, 2026 को दोपहर 2:30 बजे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा. इस संबंध की जानकारी खुद के राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दी है. इस दौरान उन्होंने रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों को बधाई दी है. साथ ही उन्होंने कहा कि जिन भी छात्रों के अच्छे नंबर नहीं आएंगे, उनके निराश होने की जरूरत नहीं है. उन्हें दूसरे मौके भी मिलेंगे.
यहां चेक किया जा सकेगा रिजल्ट
CGBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी कर रहा है, जिसके तहत रिजल्ट ऑनलाइन चेक किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि किन वेबसाइट्स पर रिजल्ट चेक किया जा सकता है. इसके साथ ही इन वेबसाइट से मार्कशीट भी डाउनलोड की जा सकती है.
- cgbse.nic.in
- results.cg.nic.in
- digilocker.gov.in
- web.umang.gov.in
कब आयोजित हुए थे बोर्ड एग्जाम
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं बोर्ड एग्जाम का आयोजन 21 फरवरी से 13 अप्रैल तक किया था. तो वहीं 12 वीं बोर्ड एग्जाम का आयोजन 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक किया गया था. अब मूल्यांकन पूरा करने के बाद बोर्ड रिजल्ट जारी करने जा रहा है. पिछले साल के मुकाबले तकरीबन 10 दिन पहले रिजल्ट जारी किया जा रहा है. पिछले साल 7 मई को छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं-12वीं के नतीजे जारी किए गए थे.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




