सार्वजनिक स्थान पर राहगीरों को धमकाने वाले आरोपी को वैशाली नगर पुलिस ने धारदार हथियार सहित गिरफ्तार किया…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 25.04.2026 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि जवाहर नगर स्थित इंदिरा गांधी कॉलेज के पास एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों एवं आमजन को डरा-धमका रहा है। सूचना पर थाना वैशाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नमन कुमार साव, उम्र 18 वर्ष, निवासी शास्त्री नगर कैम्प-1, थाना छावनी बताया। मामले में आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार हथियार जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 154/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
▪️घटना का कारण : सार्वजनिक स्थान पर भय एवं दहशत फैलाकर राहगीरों को डराना-धमकाना।
▪️घटनास्थल : इंदिरा गांधी कॉलेज के पास, जवाहर नगर, भिलाई।
▪️आरोपी का नाम : 1. नमन कुमार साव, उम्र 18 वर्ष, निवासी शास्त्री नगर कैम्प-1, थाना छावनी।
▪️जप्त सामग्री : 1. एक नग धारदार हथियार।
▪️सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा त्वरित सूचना संकलन, घेराबंदी एवं आरोपी गिरफ्तारी की प्रभावी कार्यवाही की गई।
▪️दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




