chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

विधि से विरुद्ध संघर्षरत 05 बालकों को वाहन चोरी प्रकरण में निरुद्ध कर चोरी के वाहन बरामद…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण : दिनांक 12.04.2026 को प्रार्थी वंशिक दास निवासी अंजोरा द्वारा उसकी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्रो क्रमांक CG 28/3762 चोरी होने संबंधी रिपोर्ट चौकी अंजोरा में दर्ज कराई गई थी। प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा लगातार पतासाजी की जा रही थी।

दिनांक 23.04.2026 को अंजोरा साप्ताहिक बाजार में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर घेराबंदी कर 05 विधि से विरुद्ध संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में बालकों द्वारा बिना स्वामी की सहमति वाहन उपयोग करना तथा विभिन्न स्थानों से वाहन एवं दुकानों में चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की गई।

बालकों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी गई मोटरसाइकिल CG 28/3762 सहित अन्य वाहन बरामद किए गए। प्रकरण में बालकों की सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट तैयार कर परिजनों को अवगत कराया गया तथा विधिसम्मत कार्यवाही उपरांत किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर बाल संप्रेषण गृह पुलगांव भेजा गया।

▪️ घटना का कारण : नए वाहन चलाने की इच्छा एवं असामाजिक प्रवृत्ति के चलते चोरी की घटनाएं कारित करना।

▪️ घटनास्थल : अंजोरा क्षेत्र एवं अन्य विभिन्न स्थान, थाना पुलगांव क्षेत्र।

▪️ आरोपी का विवरण : 1. 05 विधि से विरुद्ध संघर्षरत बालक (किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों अनुसार नाम गोपनीय)।

▪️ जप्ती सामग्री :

1. मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्रो क्रमांक CG 28/3762
2. एक अन्य प्रयुक्त वाहन एक्टिवा क्रमांक CG 07 BK 4765
3. अन्य 2 मोटरसाइकल और 1 स्कूटी चोरी के वाहन (जांच अनुसार)

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में चौकी अंजोरा पुलिस स्टाफ की त्वरित कार्रवाई एवं पतासाजी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आमजनों से अपील करती है कि वाहन सुरक्षित स्थान पर रखें, लॉकिंग व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। किशोरों को आपराधिक प्रवृत्तियों से दूर रखने में अभिभावकों की सक्रिय भूमिका आवश्यक है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button