सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से सघन अभियान– 3 माह 20 दिनों में 4586 वाहन चालकों पर कार्यवाही…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों में कमी लाने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वर्ष 2026 के प्रथम 03 माह 20 दिनों में विशेष अभियान संचालित किया गया। इस दौरान जिले के प्रमुख मार्गों, राष्ट्रीय राजमार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं चिन्हित ब्लैक एवं ग्रे स्पॉट पर सघन चेकिंग की गई।
अभियान के अंतर्गत कुल 4586 चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की गई, जिसमें विस्तृत विवरण निम्नानुसार है—
▪️ तेज रफ्तार (Speeding) – 715 प्रकरण
▪️ ब्लैक फिल्म (Black Film) – 45 प्रकरण
▪️ शराब सेवन कर वाहन चलाना – 248 प्रकरण
▪️ बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना – 2489 प्रकरण
▪️ लापरवाहीपूर्वक/खतरनाक वाहन चलाना – 528 प्रकरण
▪️ नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना – 561 प्रकरण
यातायात पुलिस द्वारा बिना सीट बेल्ट एवं तेज रफ्तार वाहन चालकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जो सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं। साथ ही, दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा हेतु जिले के 07 प्रमुख चौकों में नियमित हेलमेट चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।
आगामी समय में नेहरू नगर से खुर्शीपार, भिलाई-03 मार्ग एवं कुम्हारी क्षेत्र (एनएच) में ITMS (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) कैमरों एवं मोबाइल कैमरों के माध्यम से ई-चालान कार्यवाही को और अधिक सख्ती से लागू किया जाएगा। साथ ही, यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को सुरक्षित ड्राइविंग, निर्धारित गति सीमा का पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : यातायात पुलिस दुर्ग नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और जनहानि रोकी जा सके।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




