अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

पावर हाउस बस स्टैंड में ट्रक से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 21.06.2025 को थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस बस स्टैंड, भिलाई में रात्रि समय ट्रक चालक दुलार सिंह ठाकुर द्वारा ट्रक खड़ा कर पानी लेने जाने के दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ट्रक में रखे विवो कंपनी के मोबाइल फोन की चोरी कर ली गई। प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर आरोपियों द्वारा धारदार हथियार एवं डंडा लहराते हुए उसे डराकर मौके से फरार हो गए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 195/2026 धारा 303(2), 3(5) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ते हुए उसके कब्जे से चोरी किया गया विवो कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया।

▪️ घटना का कारण :

आसानी से अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।

▪️ घटना स्थल :

पावर हाउस बस स्टैंड के पास, भिलाई, थाना छावनी क्षेत्र

▪️ आरोपी का नाम :

1. एस जोसफ, उम्र 20 वर्ष, निवासी स्वीपर मोहल्ला, भिलाई

2. विधि से संघर्षरत बालक

▪️ जप्त सामग्री :

1. विवो कंपनी का मोबाइल फोन

2. एक धारदार हथियार

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक अमित अंदानी, सहायक उप निरीक्षक विनय कुमार रजक, आरक्षक पंकज राय की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सार्वजनिक स्थानों पर अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button