छत्तीसगढ़दुर्ग

संगठित ऑनलाइन सट्टा गिरोह प्रकरण में आगे की कार्यवाही – 04 अतिरिक्त आरोपी गिरफ्तार…

संक्षिप्त विवरण :

पूर्व में थाना जामुल क्षेत्र अंतर्गत संगठित ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 07 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी। उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरान तकनीकी विश्लेषण एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अन्य संलिप्त आरोपियों की पहचान की गई।

आज दिनांक को पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त 04 अतिरिक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में पाया गया कि आरोपीगण ऑनलाइन सट्टा संचालन में सहयोग करते हुए आईडी उपलब्ध कराने, लेन-देन प्रबंधन एवं तकनीकी सहायता प्रदान करने का कार्य कर रहे थे।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 185/2026 धारा 318(4) BNS एवं 6,7,8 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

▪️ घटना का कारण :

अवैध लाभ अर्जित करने हेतु संगठित रूप से ऑनलाइन सट्टा संचालन

▪️ घटनास्थल :

सुंदर विहार कॉलोनी फेस-2, नालंदा स्कूल के पीछे, थाना जामुल, जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का विवरण :

1. परमेश गेडाम, उम्र 26 वर्ष, निवासी कैम्प 01 आदर्श मार्केट, भिलाई
2. शिवा वैष्णव उर्फ समीर, उम्र 35 वर्ष, निवासी सरोना, रायपुर
3. मोहम्मद असलम, उम्र 34 वर्ष, निवासी सेक्टर 02 भिलाई
4. सत्यपाल पासवान, उम्र 25 वर्ष, निवासी कैम्प 01 शांति पारा, भिलाई

▪️ जप्त सामग्री :

1. 06 नग मोबाइल
2. ₹65,000 नगद

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना जामुल पुलिस टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं सतत निगरानी करते हुए आरोपियों की पहचान कर सफल गिरफ्तारी की गई, जिसकी सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि ऑनलाइन सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button