छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर: सांसद बृजमोहन अग्रवाल की चाची प्रेमलता अग्रवाल का निधन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

रायपुर – रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल की चाची, स्वर्गीय श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल जी का पार्थिव शरीर रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। मारवाड़ी श्मशान घाट में आयोजित अंतिम संस्कार में उनके ज्येष्ठ पुत्र देवेंद्र अग्रवाल जी ने मुखाग्नि दी।

इस दुःखद अवसर पर परिवारजनों के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उपस्थित होकर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक सुनील सोनी जी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

स्वर्गीय श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल जी के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री राम विचार नेताम, विधायक गुरु खुशवंत साहेब सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस कठिन समय में साथ खड़े रहने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, समाजजनों, शुभचिंतकों एवं आम नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस असहनीय पीड़ा की घड़ी में आप सभी द्वारा व्यक्त संवेदनाएं, स्नेह और सहयोग ने परिवार को संबल प्रदान किया है, जिसके लिए वे सदैव कृतज्ञ रहेंगे।

स्वर्गीय श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल, बिशन लाल जी अग्रवाल ( राजेंद्र गल्ला भंडार रामसागर पारा) की पत्नी तथा छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, गणेश अग्रवाल एवं आशा (गोंदिया) की माताजी थीं तथा पूरनलाल, कैलाश, राजेंद्र प्रसाद, गोपालकृष्ण, बृजमोहन अग्रवाल (सांसद एवं पूर्व मंत्री), अशोक, विजय (अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष), योगेश, यशवंत की चाची थीं।

स्वर्गीय श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल जी का स्नेह, सरलता एवं पारिवारिक मूल्यों के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button