
दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 23.03.2026 को थाना भिलाई नगर क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-05 क्रॉस स्ट्रीट-4 के पास मंच के समीप अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखे जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान मौके से 04 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से नगद राशि एवं विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन जप्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 144/2026 धारा 6, 5 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112 BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
▪️ घटना का कारण :
अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु सट्टा संचालन
▪️ घटनास्थल :
सेक्टर-05, क्रॉस स्ट्रीट-4, मंच के पास, भिलाई
▪️ आरोपी का विवरण :
1. संजय सेनापति, उम्र 45 वर्ष, निवासी शांति नगर सुपेला, भिलाई
2. संतोष कुमार चौहान, उम्र 49 वर्ष, निवासी सेक्टर-05 भिलाई
3. दिनेश कुमार, उम्र 56 वर्ष, निवासी सेक्टर-04 भिलाई
4. मनीष, उम्र 48 वर्ष, निवासी नेहरू नगर ईस्ट, भिलाई
▪️ जप्त सामग्री :
1. नगद राशि
2. 02 नग वीवो कंपनी के मोबाइल
3. 01 नग सैमसंग कंपनी का मोबाइल
4. 01 नग मोटोरोला कंपनी का मोबाइल
5. अन्य 02 मोबाइल
कुल अनुमानित कीमत : 43,000/- रुपये
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई नगर के थाना स्टाफ की सक्रिय एवं त्वरित भूमिका रही, जिनके द्वारा प्रभावी घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अवैध सट्टा या जुआ गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




