
दुर्ग – छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा दुर्ग क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्य अभियंता (दुर्ग क्षेत्र) संजय खंडेलवाल के दिशा-निर्देशों एवं अधीक्षण अभियंता (नगर वृत्त दुर्ग) जे. जगन्नाथ प्रसाद के कुशल मार्गदर्शन में बोरसी जोन के अंतर्गत 33/11 केवी बोरसी उपकेंद्र में पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता का आवर्धन सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।
उपकेंद्र में बढ़ते लोड को देखते हुए 3.15 एमवीए के ट्रांसफार्मर को बदलकर 05 एमवीए का नया पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत किया गया। लगभग 60 लाख 38 हजार रुपये की लागत से संपन्न हुए इस कार्य से बोरसी क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था काफी सुदृढ़ होगी। उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि से क्षेत्र के लगभग 14,500 से अधिक घरेलू एवं गैर-घरेलू उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।
अब उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी और गर्मी के मौसम में बढ़ते लोड के दौरान भी बेहतर और स्थिर वोल्टेज के साथ बिजली प्रदाय की जा सकेगी। इस महत्वपूर्ण कार्य के दौरान कार्यपालन अभियंता (नगर संभाग दुर्ग) रवि कुमार दानी, कार्यपालन अभियंता (परियोजना) धर्मेंद्र कुमार भारती, कार्यपालन अभियंता (स्काडा) सुश्री गीता ठाकुर सहित तकनीकी स्टाफ मौजूद रहे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




