छत्तीसगढ़भिलाई

सहकार भारती राज्य स्तरीय महिला सहकारिता सम्मेलन सम्पन्न…

भिलाई। सहकार भारती प्रदेश संगठन के द्वारा सहकार भारती महिला प्रकोष्ठ का एक दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेक्टर-7 के शांति सभागार में रविवार दिनांक 22 मार्च को संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में पूरे प्रदेश भर के सभी जिलों से सहकारिता से जुड़ी लगभग 800 से अधिक महिला प्रतिनिधियो की सहभागिता रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में सहकार भारती की राष्ट्रीय महिला प्रमुख श्रीमती रेवती ताई शेन्दुर्निकर जी, ब्रह्माकुमारीज की प्रमुख संचालिका आशा दीदी, सहकार भारती प्रदेश संगठन महामंत्री कनीराम जी, विधायक रिकेश सेन जी, श्रीमती रजनी बघेल जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सत्येंद्र शर्मा, अशोक दीवान मंच पर उपस्थित थे।

कार्यक्रम का प्रारंभ सहकार भारती के ध्वजारोहण से किया गया एवं जय सहकार के गुंजायमान नारों की उद्घोषणा से ध्वजारोहण महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में सहकार भारती की राष्ट्रीय महिला प्रमुख श्रीमती रेवती ताई शेन्दुर्निकर जी, ब्रह्माकुमारीज की प्रमुख संचालिका आशा दीदी के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सहकार भारती प्रदेश संगठन महामंत्री कनीराम जी सहित उपस्थित पदाधिकारी गणों की उपस्थिति में पुष्प वर्षा की गई। इसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर भारत माता एवं सहकार भारती के संस्थापक श्रद्धेय लक्ष्मणराव इनामदार जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

लोक गायिका अलका चंद्राकर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य गीत की प्रस्तुति के समय सभी प्रतिनिधि गण अपने अपने स्थान पर खड़े हुए थे। सभी अतिथि गणों को बैच लगाकर एवं राज्य का प्रतीक गमछा पहना कर सम्मान करते हुए स्मृति चिन्ह शॉल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

इस दौरान सहकार गीत का संचालन एस ममता राव द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सम्मेलन की संकल्पना को रखते हुए सहकार भारती प्रदेश संगठन महामंत्री कनीराम जी ने कहा कि मुझे आज बड़ी खुशी हो रही है कि प्रदेश की लौह नगरी भिलाई में भारी संख्या में मातृ शक्ति की उपस्थिति से ये सिद्ध हुआ कि, हमारी माता बहनें इससे कितनी उत्साहित है।

आज इस नवरात्रि मां शक्ति के पावन पर्व पर आप सभी मातृ शक्ति को बधाई शुभ कामनाएं देता हूँ। नवरात्रि पर्व पर मां शक्ति की कृपा आप लोगों पर बनी रहे। आप सभी सहकारिता के इस पवित्र कार्य से जुड़े और इस सहकारिता के कार्य को जन जन पहुंचाए। आर्थिक समृद्धि के साथ आत्म निर्भर बनाए, 1978 से सहकार भारती भारत वर्ष के हर प्रदेशों में सफलता पूर्वक कार्य कर रही है एवं सहकार से समृद्धि की दिशा में प्रयासरत है।

आज 650 से अधिक जिलों में सहकार भारती सक्रिय रूप से समाज जीवन के बीच विभिन्न प्रकोष्ठों के माध्यम से कार्य कर रही है। आर्थिक सशक्तिकरण, समृद्ध जीवन सहकारिता के माध्यम से हो सकता हैं। सहकारिता का क्षेत्र व्यापक है। सहकार भारती ने ही केंद्र सरकार से निवेदन किया था कि, सहकारिता के प्रामाणिक विकास की दिशा सहकारी मंत्रालय स्वतंत्ररूप से बनाया जाए,

जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार करते हुए वर्ष 2021 में अलग सहकारिता मंत्रालय की घोषणा हुई और इसकी जिम्मेवारी देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अमित शाह जी केंद्रीय गृह मंत्री जी को सौंपी, आज केंद्र सरकार इसे धरातल पर लाकर अच्छे परिणाम दे रही हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति तक उनके लाभार्थ कार्य वर्तमान केंद्र, राज्य सरकार कर रही है,।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महिला प्रमुख श्रीमती रेवती ताई ने कहा कि आज पूरे देश भर में सहकारिता के क्षेत्र में जो विभिन्न प्रकोष्ठों जैसे, मत्स्य, उपभोक्ता भंडार, क्रेडिट सोसायटी, बैंक,जल प्रबंध सहकारिता, बुनकर,पैक्स, पर्यटन, स्व सहायता समूह, गृह निर्माण, डेयरी प्रबंधन, सहित समस्त ऐसे क्षेत्रों में समाज जीवन की आवश्यकता को देखते हुए कार्य कर रहा है।

भारत टैक्सी जो देश भर के टैक्सी चालकों को अच्छी आमदनी प्रदान करने के साथ स्वदेशी भाव से केंद्र सरकार ने इसको प्रारंभ किया, समुद्री क्षेत्र में मछुवारा वर्ग के लिए, अनेक जन हित वाले कार्य की शुरुवात किया, साथ ही पंच परिवर्तन की अवधारणा को विस्तृत रूप से बताया।

स्वदेशी, पर्यावरण, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य के विषय पर जागरूक होकर कार्य करना। जनमानस इस पर विशेष ध्यान दे और अपने जीवन में उतारे। 2047 तक हमें एक विकसित भारत बनाना है। सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र बनाने में आप सभी की भूमिका ही अग्रणी रहेगी। मातृ शक्ति ही सबसे बड़ी सृजनकरता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीरिकेश सेन जी ने कहा कि, मैं आप सभी नारी शक्ति को सादर नमन करता हूँ। नारी शक्ति ही समाज जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है और सहकारिता को जन जन तक और योजनाओं को घर घर जाकर पहुंचने में अग्रणी भूमिका निभा सकती हैं।

मेरे विधानसभा क्षेत्र में मैंने समाज के हर वर्ग के साथ मातृ शक्ति को सदैव आगे बढ़ने के लिए अनेक योजनायें प्रदेश सरकार की लागू करते हुए गरीब परिवार जनों को लाभ दिया है और आगे भी आप सभी का आशीर्वाद हमेशा बना रहे। इस कार्य को कर्ता रहूंगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज महिला सहकार सम्मेलन में मातृ शक्ति को इतनी ज्यादा संख्या में देख कर मुझे प्रसन्नता हो रही है कि हमारी मां ,

बहनें, समाज के हर क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है, चाहे वो कोई भी क्षेत्र हो, इस सृष्टि की रचना भी मातृ शक्ति से है और इस मां शक्ति के पर्व पर आप सभी से मिलना मेरे लिए सौभाग्य का विषय है। आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी लगातार मातृ शक्ति की भलाई का कार्य कर रहे हैं।

बजट में भी महिलाओं का विशेष ध्यान रखा, महतारी वंदन योजना महिलाओं के हित प्रदेश की लोकप्रिय सरकार चला रही हैं। आज सहकार भारती सभी को जोड़ने का कार्य कर रही हैं और इससे ग्रामीण महिलाओं को विशेष लाभ मिल रहा है। महिला आज घर से बाहर निकल कर हर जगह चुनौती का सामना करते हुए कार्य कर रही है। जल, थल ,नभ हर जगह देश की सुरक्षा में अग्रणी भूमिका अदा कर रही है। आप आगे बड़े, मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं बधाई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारीज आश्रम की संचालिका आशा दीदी ने सभी को शुभ कामना देते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया और कहा कि नारी शक्ति ही विश्व जगत निर्माता है। हमारा भारत देश यदि विश्व जगत गुरु बनेगा तो मातृ शक्ति के सहयोग से ही बनेगा।

आप लोगों को श्रेष्ठ विचार, श्रेष्ठ आचरण, चरित्र, के साथ कार्य करे तभी आप सभी से एक भारत, श्रेष्ठ भारत बनेगा, नवरात्रि पर आप सभी को शुभ कामनाएं। इस अवसर पर बहन प्राची दीदी ने मेडिटेशन से लाभ और उसके गुण के बारे में बताते हुये इसके अनेक लाभ बताए और ध्यान राज योग के महत्व को समझाया।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल जी की पत्नी रजनी बघेल, एवं मार्कफेड चेयरमैन शशिकांत द्विवेदी जी ने भी संबोधित किया, कार्यक्रम का सफल संचालन भिलाई नगर निगम की पार्षद श्रीमती स्मिता दोड़के ने किया, कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया था, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सहकारी क्षेत्र के प्रमुखजनों सहित सहकार भारती प्रदेश कार्यालय मंत्री सौरभ शर्मा, श्रीमती अश्विनी नागले अध्यक्ष प्रगति महिला नागरिक सहकारी बैंक, दीपक मिश्रा, शंकरलाल देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन, नरेश मल्लाह, प्रदेश संयोजक मत्स्य प्रकोष्ठ, पूजा पांडे, स्वीटी कौशिक, जया रेड्डी, डॉ अनुज नारद, शीतल नायक, चंद्रकिरण मिश्र, ममता राव ,

बबीता केला, अंजू मटियारा, देवप्रभआ साहू,दिनेश मिश्र, टी आर कन्नौज,ज्योति सोनी, लखन लाल साहू, सुकन्या, रोहिणी,गिरधर सोनी, आरती पांडे सरोज सिंह, मीनू बिष्ट, शंकर लाल देवांगन, प्रताप बनर्जी,सुमन साहू, कांति वर्मा, परवीन बनो, श्रद्धा साहू, संध्या मंडलोई,ललिता राजम, नंदिनी बुझे, ईशा, जसबीर कौर,रमेश शर्मा, किशोर कन्नौजी, अरुण पंडा, रविन्द्र साहू, गजानंद बंछोर,सविता धवस पार्षद रिसाली निगम, मालती साहू, अजय अग्रवाल, अनुराग तैलंग, माला सिंह, जयप्रकाश सिंहा,सोम थावेट, राजेश ताम्रकार, अनूप कुमार, कमल ताम्रकार, योगेश दोड़के,

नीता पाठक, सोनिया साहू, खुशबू राम, ईशा पाटिल, गायत्री, प्रीति मालवीय, भारती काकडे, कुमकुम साहू, गिरेश्वरी साहू, पूनम सिंह, अनुपमा शुक्ला, सबूजा देवी, छाया क्षेत्र, प्रीति साइटों, कंचन सोनी, टीना सतपाल, राजेश्वरी राव, ऊषा रेड्डी, यश दलवी, कांता देवी, पदमा, डॉ गणेश पांडे, संध्या सत्पथी, माधुरी पाराशर, प्रमिला विश्वकर्मा, प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस संपूर्ण कार्य क्रम में छत्तीसगढ़ से विभिन्न जिलों से महिलाओं का प्रतिनिधित्व रहा, कार्य क्रम के अंत में वंदे मातरम् गीत की प्रस्तुति भी हुई,आभार प्रदर्शन कनीराम जी सहकार भारती प्रदेश संगठन महामंत्री द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्रदेश संगठन द्वारा प्रादेशिक स्तर पर संगठन मजबूत करने के दृष्टिकोण से दायित्वों की घोषणा की गई, जो कि इस प्रकार से है, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक स्मिता दोडके, प्रदेश सह संयोजक पूजा पांडे, एफ पी ओ प्रदेश संयोजक डॉ अनुज नारद, सहकार भारती दुर्ग संभाग संयोजक दीपक मिश्रा, मत्स्य प्रकोष्ठ महिला संयोजक अंजू मटियारा को दायित्व प्रदान किया गया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button