छत्तीसगढ़भिलाई

स्वदेशी मेले में पंजाबी व मराठी संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियां, दर्शकों ने की जमकर खरीदारी

भिलाई। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित स्वदेशी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला निरंतर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसी कड़ी में पंजाबी समाज द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों ने दर्शकों को अपनी समृद्ध संस्कृति से रूबरू कराया। कार्यक्रम की प्रभारी प्रीति बग्गा रहीं।

इस अवसर पर कुलवंत कौर, सतपाल कौर, परमजीत कौर, पलविंदर सिंह रंधावा, कुलदीप सिंह एवं जसवंत सिंह को समाज में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया। वहीं मराठी समाज द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लावणी नृत्य एवं नाटिका की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

देविका गोंदड़ द्वारा प्रस्तुत लावणी नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। साथ ही महिलाओं को शिक्षित करने का प्रेरणादायक संदेश देती हुई नाटिका ने सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन भारती देशमुख एवं आरती मुले ने कुशलतापूर्वक किया।

समाज में उत्कृष्ट सेवा के लिए संजय ढगे एवं भारती देशमुख को भी सम्मानित किया गया। मेले में उमड़ी भीड़ ने स्वदेशी उत्पादों की जमकर खरीदारी की, जिससे व्यापारियों में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। स्वदेशी मेला न केवल सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन रहा है, बल्कि स्वदेशी उत्पादों के प्रति जन-जन में जागरूकता भी बढ़ा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button