
भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न केंद्रीय बजट से पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर छत्तीसगढ़ के व्यापारियों एवं उद्योगपतियों की राय जानने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन भिलाई चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री कार्यालय में किया गया।
इस बैठक का नेतृत्व चेम्बर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने किया। बैठक में भिलाई सहित आसपास के व्यापारियों एवं उद्यमियों में बजट पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी व्यापारियों ने खुलकर अपने सुझाव, अपेक्षाएँ एवं अनुभव साझा किए।
अजय भसीन ने कहा प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने अपने संबोधन में कहा कि “बजट पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण व्यापारियों और उद्योगपतियों की वास्तविक समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। छत्तीसगढ़ के व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं और अब समय आ गया है कि उनकी अपेक्षाओं को नीति निर्माण में गंभीरता से शामिल किया जाए।”
इसी तारतम्य में अजय भसीन ने कहा कि टैक्स सरलीकरण, MSME को आसान ऋण, स्थानीय उद्योगों को संरक्षण, डिजिटल व्यापार में सहूलियत और रोजगार सृजन जैसे विषयों पर चेम्बर सरकार को ठोस सुझाव देगा। भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गर्गीशंकर मिश्रा ने रखी व्यापारियों की बात बैठक में भिलाई चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष गर्गीशंकर मिश्रा ने कहा कि भिलाई क्षेत्र के व्यापारी उद्योग-अनुकूल नीतियों की अपेक्षा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने, लॉजिस्टिक लागत कम करने और टैक्स से जुड़े व्यावहारिक मुद्दों के समाधान की आवश्यकता है। स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत सह समन्वयक संजय चौबे ने स्वदेशी व GDP पर जोर दिया बैठक में स्वावलंबी भारत अभियान, छत्तीसगढ़ के प्रांत सह समन्वयक संजय चौबे को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
उन्होंने अपने विचार रखते हुए कहा कि “देश की GDP को मजबूत करने के लिए स्वदेशी उद्योगों, स्थानीय उत्पादन और छोटे उद्यमों को प्राथमिकता देना आवश्यक है। आत्मनिर्भर भारत तभी साकार होगा जब गाँव, कस्बे और शहरों के छोटे-मध्यम उद्यम मजबूत होंगे।”संजय चौबे ने आगे कहा कि बजट में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली नीतियाँ, स्थानीय स्टार्टअप्स को समर्थन और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
भिलाई चेम्बर चेयरमैन दिनकर बासोतिया का आशावादी दृष्टिकोण बैठक में भिलाई चेम्बर चेयरमैन दिनकर बासोतिया ने कहा कि “आने वाला समय पूरी तरह उद्योग और व्यापार जगत का है। इसी कड़ी में स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत सह समन्वयक संजय चौबे ने कहा की यदि नीतियाँ सही दिशा में बनीं, तो छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास का बड़ा केंद्र बन सकता है।
”उन्होंने कहा कि व्यापारियों को भी नए अवसरों के अनुरूप स्वयं को तैयार करना होगा। व्यापारियों ने दिए व्यावहारिक सुझाव बैठक के दौरान व्यापारियों ने GST सरलीकरण, ब्याज दरों में राहत, स्टार्टअप एवं MSME के लिए विशेष पैकेज, स्थानीय उद्योगों के लिए प्राथमिकता और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस जैसे विषयों पर सुझाव दिए। बैठक का उद्देश्य बजट पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण के माध्यम से व्यापारियों की सामूहिक आवाज सरकार तक पहुँचाना रहा।
बैठक में यह स्पष्ट संदेश गया कि व्यापार, उद्योग और स्वदेशी सोच के बिना मजबूत भारत की कल्पना संभव नहीं है। आज के इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन , भिलाई इकाई अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा, संजय चौबे प्रांत सह समन्वयक स्वावलंबी भारत अभियान छत्तीसगढ़ प्रांत, श्रीमती सुमन कन्नोजे,श्रीमती सविता शर्मा,टीना सतपुते,राकेश मल्होत्रा,रितेश अग्रवाल,मनोज आहूजा,रामराव,ओमप्रकाश शर्मा,दिलीप केशरवानी,मनोहर कृष्णानी,घनश्याम दास,सुनील मिश्रा,सतीश सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




