छत्तीसगढ़दुर्ग

कठपुतली के माध्यम से आमजनों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक…

दुर्ग – राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु विविध गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 24.01.2026 को दुर्ग पुलिस द्वारा एक अभिनव एवं प्रभावी पहल के तहत कठपुतली कला के माध्यम से आमजनों को यातायात नियमों के महत्व, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, गति सीमा के पालन एवं सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में जागरूक किया गया।

उक्त जागरूकता कार्यक्रम दुर्ग के राजेन्द्र पार्क चौक, ग्रीन चौक तथा भिलाई नगर के सिविक सेंटर में आयोजित किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में नागरिकों ने कार्यक्रम को देखा और सराहा।

कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों का पालन करने वाले नागरिकों को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे आमजन में सकारात्मक संदेश गया एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिला। दुर्ग पुलिस द्वारा भविष्य में भी सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे ही जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button