
जुआ फड़ से ₹1.91 लाख नकद, कार-बाइक और मोबाइल समेत ₹9.66 लाख का सामान जब्त
दुर्ग। दुर्ग जिले के थाना नंदिनी नगर क्षेत्र में दुर्ग पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए काट पत्ती जुआ फड़ पर छापा मारकर 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी, कार, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन समेत करीब ₹9.66 लाख मूल्य का मशरूका जब्त किया है।
मुखबिर की सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई
दिनांक 24 जनवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रवेलीडीह में टीकाराम वर्मा के घर पर कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक छावनी के नेतृत्व में ACCU टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड की कार्रवाई की।
जुआ फड़ से क्या-क्या हुआ बरामद?
रेड के दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से निम्न सामान जब्त किया गया—
₹1,91,000 नकद
01 आल्टो कार (कीमत लगभग ₹50,000)
07 मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹3,50,000)
25 मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹3,75,000)
52 पत्ती ताश
👉 कुल जब्ती: ₹9,66,000
छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज
गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ थाना नंदिनी नगर में
छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जुए के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपी कौन-कौन?
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 21 आरोपियों में शामिल हैं—
सुखेश नयां – खुर्सीपार
कमलेश्वर सिंह – सूरडंग
धनराज चंदेवार – दुर्ग
प्रशांत वर्मा – स्मृति नगर
नयन साहू – कोहका
संतोष सेन – नगपुरा
जसवंत गोस्वामी – नगपुरा
धर्मेन्द्र कुमार सिन्हा – नगपुरा
संतोष शुक्ला – सूरडूंग
मोहित वर्मा – वैशाली नगर
चेतन शर्मा – खपरी
प्रवीण सिंह – रामपुर
दुखीराम वैष्णव – जामुल
ध्रुव कुमार सोनी – कोहका
दिनेश सोनी – दुर्ग
मोहित जयसवाल – जामुल
विक्की साहू – स्मृति नगर
प्रकाशदास गोस्वामी – नगपुरा
प्रहलाद निर्मलकर – जामुल
हिमांशु निषाद – कोहका
सोहन देवांगन – बोडेगांव
पुलिस की सख्त चेतावनी
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




