
इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ के नेतृत्व में सामाजिक सद्भाव का संदेश
हैवी ट्रांसपोर्ट कम्पनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्हें नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयाँ प्रेषित की गईं।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सराहे जनहित कार्य
मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने सर्व समाज कल्याण समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण कार्यों की सराहना की और समिति को समाज के प्रति समर्पित कार्यों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे संगठन सामाजिक समरसता और जनसेवा की दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं।
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी की नववर्ष शुभकामना भेंट
इसी क्रम में इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ के नेतृत्व में समिति के प्रतिनिधिमंडल ने
-
दुर्ग सांसद विजय बघेल जी,
-
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय जी,
-
वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन जी,
-
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी, भाजयुमो मनीष पाण्डेय जी
से भी सौजन्य मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक सहयोग पर चर्चा की।
समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य रहे उपस्थित
इन सभी मुलाकातों के दौरान सर्व समाज कल्याण समिति के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
महासचिव मलकीत सिंह, उपाध्यक्ष जोगा राव, शाहनवाज़ कुरैशी, कोषाध्यक्ष अनिल चौधरी, महेंद्र सिंह, सुधीर चौधरी, निर्मल सिंह ‘निम्मे’, रमन राव, इंद्रजीत सिंह ‘चिंटू’, बलजीन्दर सिंह बिल्ला, मुन्ना सिंह, संतोष सिंह, वाजीद अंसारी, सुनील यादव सहित अन्य साथीगण शामिल थे।
सामाजिक एकता और सेवा का संकल्प
नववर्ष के अवसर पर हुई इन मुलाकातों के माध्यम से सर्व समाज कल्याण समिति ने सामाजिक एकता, सहयोग और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। समिति ने आने वाले समय में भी समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




