लाइफस्टाइलहेल्‍थ

बढ़ाना है विटामिन डी? सिर्फ दूध में ही नहीं, इन चीजों में भी होती है Vitamin D की अच्छी खासी मात्रा…

अगर आप हर रोज थोड़ी देर धूप में बैठते हैं और अपने डाइट प्लान में विटामिन डी से भरपूर कुछ चीजों को शामिल करते हैं, तो आप अपने शरीर में विटामिन डी की कमी को पैदा होने से रोक सकते हैं। जब शरीर में विटामिन डी की ज्यादा कमी होती है, तब डॉक्टर से सलाह लेकर विटामिन डी सप्लीमेंट्स का सेवन किया जा सकता है। वहीं, थोड़ी-बहुत विटामिन डी की कमी होने पर डाइट प्लान में थोड़े बहुत बदलाव करके डेफिशिएंसी को दूर किया जा सकता है।

विटामिन डी कैसे बढ़ाएं- पुराने जमाने से विटामिन डी बढ़ाने के लिए धूप में बैठने की और दूध का सेवन करने की सलाह दी जाती रही है। लेकिन खाने-पीने की दूसरी चीजों का सेवन करके भी इस विटामिन की कमी को दूर किया जा सकता है। फोर्टिफाइड संतरे का जूस विटामिन डी का अच्छा सोर्स माना जाता है। विटामिन डी को शरीर में अवशोषित करने के लिए एवोकाडो का सेवन भी किया जा सकता है।

फायदेमंद सुपर फूड्स- हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अंजीर में विटामिन डी की मात्रा पाई जाती है। क्या आप जानते हैं कि पोषक तत्वों से भरपूर बादाम विटामिन डी के अवशोषण में मदद कर सकता है। मशरूम में भी विटामिन डी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। विटामिन डी के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियों को डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। वसायुक्त मछली और अंडे की जर्दी को भी विटामिन डी का अच्छा सोर्स माना जाता है।

गौर करने वाली बात- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन डी से भरपूर खाने और पीने की इन चीजों को जब सही मात्रा में और सही तरीके से डाइट प्लान में शामिल किया जाएगा, तभी आपको बेहतर परिणाम हासिल हो पाएंगे। जरूरत से ज्यादा मात्रा में इन चीजों को कंज्यूम करने से या फिर गलत तरीके से डाइट प्लान का हिस्सा बनाने से सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button