छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.36 किलो गांजा के साथ महिला और पुरुष गिरफ्तार…

दुर्ग । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनाॅंक 10.12.2025.को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि तितुरडीह दुर्ग निवासी सुमन पांडे तथा उसका दोस्त मुकेश मिश्रा रायपुर नाका दुर्ग ओवर ब्रिज के पास गांजा बिक्री कर रहे है।

प्राप्त मुखबिर की सूचना पर हमराह स्टाॅफ एवं ,साक्षीगण के घटना स्थल रायपुरनाका दुर्ग, ओवर ब्रिज के पास पहुचंकर, तस्दीक रेड कार्यवाही कर मामले के आरोपियों को अवैध रूप से नशीला मादक पदार्थ गांजा बिक्री करते हुये पकड़ा गया तथा मौके पर एनडीपीएस एक्ट अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 2.362 किलोग्राम कीमती 1,18,100/- रूपये, एक नग विवो कंपनी का मोबाईल कीमती 15000/- रूपये, एक नग एक्टीवा वाहन क्रमांक सीजी 07 सीके/8291 कीमती 15000/- रूपये, व गांजा बिक्री रकम 2070/- रूपये जुमला कीमती 1,50,170/- रूपये को समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपियों का कृत्य अपराध धारा का घटित करना पाये जाने पर आरोपियों को आज दिनांक 10.12.2025 के समय सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरूद्व अपराध क्रमांक-522/2025, धारा 20(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण में विवेचना जारी है।

अप क्र 522/2025 धारा- 20(ख), 27(क)NDPS ACT

नाम आरोपी:-

1. सुमन पांडे पता- तितुरडीह थाना मोहननगर जिला दुर्ग
2.मुकेश मिश्रा पता- तितुरडीह थाना मोहननगर जिला दुर्ग

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button