छत्तीसगढ़दुर्ग

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा रेलवे सुरक्षा समिति की रेंज स्तरीय संयुक्त बैठक सम्पन्न…

दुर्ग । पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग की अध्यक्षता में आज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के सभागार में रेलवे सुरक्षा से संबंधित एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक जीआरपी श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, विशेष रूप से उपस्थित रही एवं जिला पुलिस, जीआरपी, आर.पी.एफ के अधिकारीगण भी संयुक्त रूप से उपस्थित थे। बैठक का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों एवं परिसर पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, अपराधों की रोकथाम करना और बदलते समय में उभर रही चुनौतियों के प्रति प्रभावी व त्वरित प्रतिक्रिया विकसित करना रहा।

पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग ने कहा कि— “रेलवे स्टेशन एवं परिसर की सुरक्षा, यात्री विश्वास से सीधे जुड़ी है। GRP, RPF और जिला पुलिस का आपसी तालमेल मजबूत होगा, तभी हम अपराध नियंत्रण के लक्ष्य को दक्षता से प्राप्त कर पाएंगे।” उन्होंने रेलवे स्टेशनों एवं पार्किंग क्षेत्रों में जांच सशक्त ऐप के माध्यम से वाहनों की जांच को अनिवार्य करने, त्रिनयन ऐप का अधिकाधिक उपयोग करने तथा साइबर प्रहरी के माध्यम से व्यापक जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए।

मानव तस्करी और मादक पदार्थ तस्करी जैसी गंभीर चुनौतियों पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए उन्होंने सभी एजेंसियों को समन्वित संयुक्त कार्रवाई, विशेष निगरानी और नियमित चेकिंग अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही, ऐसे मामलों का विश्लेषण करते हुए यह भी रेखांकित किया कि अपराधी अक्सर रेलवे मार्ग का उपयोग कर फरार होते हैं, अतः इन मार्गों पर ट्रैक-बेस्ड मॉनिटरिंग एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को और मजबूत किया जाए।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि RPF एवं GRP द्वारा टिकट काउंटरों और प्लेटफॉर्म क्षेत्रों और परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, स्थानीय पुलिस व BDS टीम के साथ संयुक्त मॉक ड्रिल, तथा साइबर अपराधों से बचाव हेतु नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, नशे के आदी व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें पुनर्वास केंद्र भेजा जाए। यह संयुक्त रणनीति यात्रियों की सुरक्षा, निगरानी प्रणाली की मजबूती और साइबर अपराधों की रोकथाम की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उपरोक्त रेलवे सुरक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारीगण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग– अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बालोद – श्रीमती मोनिका ठाकुर (ऑनलाइन), डीएसपी – श्रीमती शिल्पा साहू, डीएसपी जीआरपी – एस.एन. अख्तर, प्रभारी RPF दुर्ग – संजीव कुमार सिन्हा, प्रभारी RPF भिलाई-3 – मनीष कुमार , प्रभारी जीआरपी चौकी दुर्ग – राजेश मिश्रा, उपनिरीक्षक (अ) सफीक अहमद, पी.आर.ओ दुर्ग रेंज पुलिस– प्रशांत कुमार शुक्ला, अभिषेक यादव अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button