
क्रिकेट के रोमांच ने दुर्ग में मचाई धूम
दुर्ग शहर में आयोजित एम आर क्रिकेट लीग T-10 सीजन 2 का समापन धमाकेदार अंदाज़ में हुआ।
Manoj Rajput Layouts Private Limited द्वारा प्रायोजित यह टूर्नामेंट 25 अक्टूबर से 9 नवंबर 2025 तक चला और पूरे शहर में इसे “दुर्ग का क्रिकेट महोत्सव” कहा गया।
मैचों का आयोजन सुराना कॉलेज ग्राउंड, दुर्ग में किया गया, जहां रोज़ाना सैकड़ों क्रिकेट प्रेमियों ने उत्साह से मुकाबले देखे।
फाइनल मुकाबले में MJ-11 ने रचा इतिहास
फाइनल मुकाबले में MJ-11 और IK Warriors के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई।
टॉस मनोज राजपूत द्वारा कराया गया, जिसमें IK Warriors ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 65 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए MJ-11 ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की और एम आर क्रिकेट लीग T-10 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया।
टूर्नामेंट में 12 टीमों ने दिखाया दमखम
इस सीजन में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया —
IK Warriors, MJ-11, Star Boys, Punjab King Elevens, KCC, Harsh and Sandy, Natraj 11, Avesh 11, Muscle Garage, Om Sai Ram, Saawariya 11 और Veer 11।
सभी टीमों ने बेहतरीन खेल भावना और उत्साह का प्रदर्शन किया।
आयोजन समिति और प्रबंधन की रही अहम भूमिका
पूरे आयोजन का सफल संचालन सैम इरानी, राजवीर सिंह, प्रतीक सिंह, राजा अली, शोएब खान, हबीब खान, सुमन सोनी, अर्शद खान, ईशान गजपाल, कमरान खान, निक्कू राजपूत और सद्दाम टिगाला की टीम ने किया।
आयोजकों ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए अगले सीजन के लिए और भी बड़े आयोजन का आश्वासन दिया।
क्रिकेट प्रेमियों के लिए बना यादगार पल
एम आर क्रिकेट लीग T-10 दुर्ग के युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खास यादगार आयोजन बन गया।
टूर्नामेंट ने साबित किया कि स्थानीय स्तर पर भी टैलेंट और जोश का जबरदस्त संगम मौजूद है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




