छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

निगम से सेवानिवृत्त होने वाले 2 कर्मचारियों को दी गई बिदाई…

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले 2 कर्मचारियों को स-सम्मान बिदाई दी गई। मुख्य कार्यालय सभागार में आयोजित बिदाई समारोह में आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने पम्प सहायक वेदलाल यादव एवं उमेश निर्मलकर को निगम प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह, शाॅल और श्रीफल भेंट करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए शुभकामनाएं दिए। इन कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल अवधि को सबके समक्ष साझा करते हुए शासन एवं निगम प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किए।

बिदाई कार्यक्रम में अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार दोहरे, उपायुक्त नरेंद्र बंजारे, उप अभियंता स्वेता माहेश्वर, स्टेनो पुरुषोत्तम सिन्हा, संजय शर्मा, शशिभूषण मोहंती, शरद दुबे, अजय शुक्ला राजकुमार सच्चर, सेन गुप्ता, कुलदीप रोशन, विकास बेलकर एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button