अन्‍यछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी…पढ़े पूरी खबर…

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में निर्माण कार्य के लिए 9.29 लाख रूपए स्वीकृत

दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में विकास कार्यों के लिए 9 लाख 29 हजार 960 रूपए स्वीकृत किया गया है। विधायक ललित चंद्राकर द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी जनपद पंचायत दुर्ग मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुर्ग द्वारा की जाएगी।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत बोरीगारका अंतर्गत यादव पारा के सार्वजानिक भवन में पेवर ब्लॉक कार्य हेतु 2 लाख 29 हजार 960 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बेलौदी अंतर्गत साहू पारा ग्राम मालूद के सार्वजनिक भवन में डोम शेड पर लोहे की रेलिंग कार्य हेतु 2 लाख रूपए तथा पुराना स्कूल के सामने सीसी निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

नगर पालिका परिषद कुम्हारी में महेश सिंह राजपूत प्रशासक के रूप में आज कार्यभार ग्रहण किया

दुर्ग / नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर का अधिसूचना के परिपालन में महेश सिंह राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भिलाई-3 द्वारा कार्यालय नगर पालिका परिषद कुम्हारी में 06 जनवरी 2025 को पूर्वान्ह में प्रशासक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया गया। इस अवसर पर पवन सिंह ठाकुर, तहसीलदार, भिलाई-3, नेतराम चन्द्राकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

धान की खरीदी 4,22,831.16 मीट्रिक टन

धान का उठाव 2,25,195.94 मीट्रिक टन

दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के 87 सहकारी समितियों के अंतर्गत 102 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 87244 किसानों से 4,22,831.16 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। धान उठाव के लिए 3,72,993.67 मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है। अब तक 2,25,195.94 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button