छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

लोकसभा चुनाव तैयारियों में भाजपा आगे, वैशाली नगर विधानसभा में खोला चुनाव कार्यालय….

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी निकट आ चुके लोकसभा चुनाव के लिये अपनी तैयारियां तेज कर दी है। मंगलवार को भाजपा ने भिलाई जिले के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के लिये चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सांसद विजय बघेल, जिला अध्यक्ष महेश वर्मा विधायक रिकेश सेन द्वारा किया।

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा स्तरीय चुनाव कार्यालय उद्घाटन के बाद कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में जुट जाने व भाजपा की जीत का परचम लहराने का आह्वान वरिष्ठ नेताओं ने किया। सांसद विजय बघेल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनानी है। भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का संकल्प लेकर कार्य में जुट जायें। छत्तीसगढ़ में कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम से भाजपा की सरकार स्थापित हुई है, अब केन्द्र में देवतुल्य के सार्थक प्रयासों से लोकसभा चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित होगी।

अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने कार्यकर्तो को सम्बोधित करते हुवे कहा की हम सभी की मेहनत से वैशाली नगर विधानसभा मे एक बड़ी जीत प्राप्त की। अब लोकसभा मे भी इतिहास रचने हमारे कार्यकर्ता तैयार है। हमारे जिले के सभी कार्यकर्ता पहले अपने बूथ विजय की तैयारी मे लग गये है।

विधानसभा स्तरीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन मौके पर प्रमुख रूप से वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा की जो वादा किया वो निभाया। प्रदेश मे डबल इंजन की सरकार त्रिव्य गति से कार्य कर रही है। वैशाली नगर विधानसभा संयोजक कन्हैया सोनी ने कहा की कांग्रेस आज प्रत्याशी चयन करने मे भी असमर्थ नजर् आ रही। कोंग्रेस नेता को डर इतना है की कही कोंग्रेस हमें बली का बकरा ना बना दे।

मंच का संचालन महामंत्री प्रेम लाल साहू द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, शंकर लाल देवांगन, संजय बघेल, बिजेंद्र सिंह, तुलसी साहू, शेलेन्द्र सिंह ,रुपराम साहू, विजय शुक्ला, अशोक गुप्ता, पुरसोत्तम देवागन, स्वीटी कौशिक, अमित मिश्रा, राहुल परिहार, संतोष मौर्य, मनोज तिवारी, अवतार सिंह, कैलाश सिंह, राम पूजन सिंह, एवं सेकड़ो की संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button