अपराधछत्तीसगढ़

बंदूक की नोक पर व्यापारी को लूटने की योजना बनाते पांच गिरफ्तार….

कोंडागांव। व्यापारी से बंदूक की नोक पर करोड़ों रुपये की लूटने की योजना बनाते हुए पांच लोगों को कोंडागांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को शहर के बाजार पारा चौक से पकड़ा है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से देसी कट्टा, तलवार, सात मोबाइल, नौ एटीएम कार्ड व कार बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के बाजार पारा चौक पर कार में सवार कुछ संदिग्ध लोग नगर के व्यापारी से लूट की योजना बना रहे है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा। आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम बासकोट थाना विश्रामपुरी निवासी जितेन्द्र शार्दुल, भिलाई केलाबाड़ी जिला दुर्ग निवासी महताब अली, झारखंड के ईरागंज रांची निवासी इशान कुमार गिरी, कांकेर जिले के ग्राम नारा निवासी प्रहलाद कुमार सिन्हा और उमाकांत जैन बताया। पूछचाछ आरोपितों ने व्यापारी को बंदूक के नोक पर करोड़ों रुपये लूट की तैयारी करना स्वीकार किया।

आरोपितों ने पुलिस को पूछटाठ में बताया कि झारखंड के ईरागंज रांची निवासी इशान कुमार गिरी को शूटर के तौर पर बुलाया गया था। घटना को अंजाम के लिए एक महीने से कोंडागांव में व्यापारी की नियमित रूप से निगरानी कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button