व्यापार

Petrol Price: कच्चा तेल 100 डॉलर करीब पर पेट्रोल-डीजल में राहत बरकरार

Petrol Diesel Price Today: रोजाना की तरह आज भी पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दी हैं। यह बुधवार भी राहतभरा है। घरेलू स्तर पर आज  लगातार 110 दिन बाद भी पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत रही। हालांकि यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई शुरू होने के साथ ही मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गए।

आज  देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये (Delhi Petrol Price) बनी हुई है, जबकि डीजल की कीमत 86.67 रुपये (Delhi Diesel Price) है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है, जबकि डीजल 94.14 रुपये पर है।

नए रेट के मुताबिक आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है। वहीं, पेट्रोल भापेाल, जयपुर, पटना, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में 100 के पार है।

शहर का नामपेट्रोल रुपये/लीटरडीजल रुपये/लीटर
पोर्ट ब्लेयर82.9677.13
चंडीगढ़94.2380.9
आगरा95.0586.56
लखनऊ95.2886.8
दिल्ली95.4186.67
नोएडा95.5187.01
रांची98.5291.56
बेंगलुरु100.5885.01
चेन्नई101.491.43
कोलकाता104.6789.79
पटना105.991.09
जयपुर107.0690.7
भोपाल107.2390.87
मुंबई109.9894.14
श्रीगंगानगर112.1195.26

घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का रेट

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

http://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button