भिलाई

नर्सिंग महाविद्यालय मे विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन…

भिलाई शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जुनवानी भिलाई द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यकम का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम “जीवन की सतत शुरूआत के लिए स्तनपान प्रभावी उपायो को सुदृढ़ बनाएँ” रही। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन पी.एच.सी. नगपुरा मे किया गया,

जहाँ बी.एस.सी. नर्सिंग सातवें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़, नाटक, पोस्टर एवं श्लोगन के माध्यम से आम जनता को स्तनपान के महत्व एवं उसके स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने बताया कि जन्म के तुरंत बाद से छः महीने तक केवल माँ का दूध शिशु के संपूर्ण पोषण रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास तथा स्वास्थ्य शारीरिक एवं मानसिक वृद्धि के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. ज्योति धुर्वे स्त्री रोग विशेषज्ञ बलवीर सिंह राजपूत, आर.एम.ए. नरेन्द्र जैन आर.एम.ए श्रीमती लिन्सी राजन नर्सिंग ऑफिसर रहे। इस कम में शंकराचार्य हॉस्पिटल तथा अभिषेक मिश्रा मेमोरियल हॉस्पिटल में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यलय के पीडियाट्रिक विभाग एवं ओ.बी.जी. विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन महाविद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती डॉ. सिंधु अनिल मेनन, प्राचार्या श्रीमती डॉ. शैलजा अनिक तथा उप प्राचार्या श्रीमती विनिता सत्यकुमार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर श्री गंगाजली ऐजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन आई.पी. मिश्रा एवं अध्यक्ष डॉ. श्रीमती जया अभिषेक मिश्रा ने सभी प्रतिभागियो एवं आयोजकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के जागरूकता कार्यकम नियमित रूप से आयोजित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज मे स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा यह संदेश देना था कि माँ का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है जो उसे अनेक प्रकार के संक्रमण एवं बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है और उसके स्वस्थ भविष्य की नीव मजबूत रखता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button