दुर्ग

हत्या प्रकरण में दो वर्षों से फरार आरोपी को उतई पुलिस ने नागपुर से किया गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

थाना उतई में दर्ज अपराध क्रमांक 240/2024 के हत्या प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी करते हुए दुर्ग पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। उक्त प्रकरण में अपराध क्रमांक 240/2024 धारा 103(1), 332(a), 309(6), 61(2), 3(5), 317(2), 238 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत विवेचना की जा रही है।

प्रकरण में पूर्व में आरोपिया दीपजोत कौर संधु उर्फ निक्की एवं एक अपचारी बालिका को दिनांक 14.08.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका था। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं मेमोरेण्डम कथन के आधार पर फरार आरोपी सुमित लालवानी की लगातार तलाश की जा रही थी। घटना के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित विशेष टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना एवं सतत प्रयासों के आधार पर आरोपी की लोकेशन नागपुर (महाराष्ट्र) में प्राप्त हुई। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी द्वारा प्रकरण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।

▪️ घटना का कारण :

हत्या संबंधी प्रकरण में आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। मामले की विवेचना जारी है।

▪️ मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :
घटना के पश्चात आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार विभिन्न स्थानों पर अपना ठिकाना बदलकर फरार रहा। पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं सतत तलाश के आधार पर आरोपी का पता लगाकर गिरफ्तार किया गया।

▪️ घटना स्थल :

थाना उतई क्षेत्र, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. सुमित हीरानंद लालवानी, उम्र 30 वर्ष, निवासी क्वार्टर नं. 145, नारा रोड, दयानंद पार्क, ईडब्ल्यूएस-2, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, थाना जेरीपटका, जिला नागपुर (महाराष्ट्र)।

▪️ जप्त सामग्री :

1. नगदी रकम ₹9,000/-।

▪️ सराहनीय कार्य :

उक्त कार्रवाई में थाना उतई के निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक श्रीराम पेन्ड्रो, सहायक उप निरीक्षक सुरेश पाण्डेय, आरक्षक ध्रुवनारायण चन्द्राकर एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि अथवा फरार आरोपियों के संबंध में जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button