
‘नगर राजभाषा कार्यालय समिति, भिलाई-दुर्ग’ (नराकास) के ध्वज तले 24 जुलाई 2026 को ‘सेल-सीईटी’ द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र, मानव संसाधन विकास केन्द्र के भूतल स्थित सभागार में नराकास स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक प्रभारी, ‘सेल-सीईटी’, सौरभ कुमार राजा थे।
इस अवसर पर महाप्रबंधकगण सुश्री मंजू हरिदास, सुश्री पारमिता महान्ति, ए.के. श्रीवास्तव, एस.के. देशमुख, तरुण कुमार, विनय कुमार, पुनीत चौबे, संदीप कुमार, उप महाप्रबंधक धीरज शाह, सहायक महाप्रबंधक गोपी कृष्णन, सहायक महाप्रबंधक एवं विभागीय हिंदी अधिकारी दयानंद साहू वरिष्ठ प्रबंधकगण आई. वेंकटेश, नितिन चौबे तथा ‘नराकास, भिलाई-दुर्ग’ की ओर से जितेन्द्र दास मानिकपुरी, उप प्रबंधक (संपर्क व प्रशासन-राजभाषा) भिलाई इस्पात संयंत्र, उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि महाप्रबंधक प्रभारी, ‘सेल-सीईटी’, सौरभ कुमार राजा ने सेल-सीईटी का राष्ट्र के निर्माण में योगदान तथा कंपनी के कार्यों का उल्लेख करते हुए राजभाषा नीति के कार्यान्वयन के प्रति सेल-सीईटी की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बताया कि, संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष हिंदी के प्रगामी प्रयोग में वृद्धि तथा हिंदी के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से नराकास स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, आयोजन क्रम की निरंतरता बनाए रखने के लिए हमारा संस्थान पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
सहायक महाप्रबंधक एवं विभागीय हिंदी अधिकारी दयानंद साहू ने प्रतियोगिता के विषय में जानकारी दी। महाप्रबंधक, सुश्री पारमिता माहान्ति ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया व आयोजन के उद्देश्यों एवं ‘सेल-सीईटी’ द्वारा हिंदी के प्रचार-प्रसार व प्रोत्साहन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।
विशेष आमंत्रित अतिथि जितेन्द्र दास मानिकपुरी, उप प्रबंधक (संपर्क व प्रशासन-राजभाषा) भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपने उद्बोधन में राजभाषा की अनिवार्यता, संसदीय समिति द्वारा निरीक्षण, राजभाषा के सांविधिक प्रावधान तथा राष्ट्र के विकास में हिंदी का महत्त्व आदि विषयों पर सारगर्भित जानकारियाँ साझा कीं।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों से संबंधित 50 प्रश्न पूछे गए, जिनका नराकास के सदस्य संस्थानों से आमंत्रित प्रतिभागियों ने उत्तर दिया, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। विजेता प्रतिभागी इस प्रकार रहे : प्रथम- प्रमोद कुमार सिंह. वरिष्ट प्रबंधक, आर.डी.सी.आई.एस. द्वितीय- धर्मेन्द्र कुमार, इंजीनियरिंग एसोसिएट, पावर एण्ड ब्लोइंग स्टेशन, भिलाई इस्पात संयंत्र, तृतीय- टी. ईश्वर, जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट, कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र, प्रोत्साहन पुरस्कार विजेता रहे : सुश्री ग्लोरी एस. पारकर, सेक्शन ऑफिसर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ, भिलाई इस्पात संयंत्र, अभिषेक साहू, इंजीनियरिंग एसोसिएट, बार एण्ड रॉड मिल, भिलाई इस्पात संयंत्र, सोनल श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रबंधक, रिसर्च एण्ड कंट्रोल लेबोरेटरी, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं हरीश कुमार देवांगन, इंजीनियरिंग एसोसिएट, मार्स-2, भिलाई इस्पात संयंत्र।
कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित वक्ता के रूप में सीनियर डायटीशियन, सुश्री पारोमिता दासगुप्ता ने ‘जीवनशैली जनित बीमारियों’ पर एक अत्यंत ही सारगर्भित एवं प्रभावी प्रस्तुति दी, जिसे सभी प्रतिभागियों ने भरपूर सराहा व जीवनोपयोगी निरूपित किया।
कार्यक्रम का संचालन सहायक महाप्रबंधक एवं विभागीय हिंदी अधिकारी दयानंद साहू ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए महाप्रबंधक, पुनीत चौबे ने प्रतियोगिता के समन्वय के लिए नराकास, सचिवालय को श्रेय देते हुए समस्त प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया व आशा की कि, सदस्य संस्थानों द्वारा हिंदी के प्रति समर्पण एवं आयोजनों की निरंतरता से ‘नगर राजभाषा कार्यालय समिति, भिलाई-दुर्ग’ राजभाषा नीति के कार्यान्वयन में सदैव उच्च क्रम में रहेगा तथा सराहनीय उपलब्धियाँ अर्जित करने में अवश्य ही सफल होगा।




