दुर्ग

सड़क पर स्टंटबाजी कर आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले वाहन चालक पर उतई पुलिस की वैधानिक कार्यवाही…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दुर्ग पुलिस द्वारा संचालित ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत थाना उतई क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा मोटर सायकल पल्सर क्रमांक CG 07 LW 8684 से सार्वजनिक सड़क पर स्टंटबाजी करते हुए आम नागरिकों के आवागमन में बाधा उत्पन्न की जा रही थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना उतई पुलिस द्वारा वाहन चालक की पहचान कर उसे थाना बुलाया गया तथा उसके विरुद्ध मोटर व्हीकल अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई। साथ ही भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने एवं इस प्रकार की गतिविधियों की पुनरावृत्ति नहीं करने की समझाइश दी गई।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :

अनावेदक द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर मोटर सायकल से खतरनाक स्टंट कर सोशल मीडिया हेतु वीडियो बनाया गया, जिससे स्वयं के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा भी जोखिम में पड़ी।

कार्यवाही :

इस्तगासा क्रमांक – 2112/2026
धाराएँ : 128/194, 129/194, 184, 3/181 एवं 146/196 मोटर व्हीकल अधिनियम।

अनावेदक का नाम :

सौरभ टंडन, उम्र 23 वर्ष, निवासी नेवईभाठा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।

सराहनीय कार्य :

उक्त कार्यवाही में थाना उतई पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का त्वरित सत्यापन कर वाहन चालक की पहचान करते हुए प्रभावी एवं समयबद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी, तेज एवं लापरवाहीपूर्ण वाहन संचालन तथा सोशल मीडिया रील बनाने के उद्देश्य से जोखिमपूर्ण गतिविधियों से बचें। इस प्रकार का कृत्य स्वयं एवं अन्य नागरिकों के जीवन के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button