मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में बलराम कृषि महोत्सव-2026 का करेंगे शुभारंभ करेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को इंदौर में “बलराम कृषि महोत्सव-2026” का उद्घाटन करेंगे। वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर अनाज मंडी क्षेत्र में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, नई कृषि मशीनों, प्राकृतिक और जैविक खेती, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण और सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी, ताकि खेती अधिक लाभदायक, टिकाऊ और समृद्ध हो सके।

इस महोत्सव में कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरण, कृषि मशीनरी का प्रदर्शन और उन्नत तकनीकों एवं तकनीकी सामग्रियों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी। महोत्सव में कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारी समितियों, कृषि अभियांत्रिकी और अन्य संबंधित विभागों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। किसानों को विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों से सीधे बातचीत करने और अपनी समस्याओं का समाधान करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही, उन्हें नई तकनीकों और बाजार आधारित कृषि मॉडल के बारे में भी जानकारी प्राप्त होगी।

यह महोत्सव किसानों को डिजिटल कृषि सेवाओं, ऑनलाइन कृषि परामर्श, मौसम आधारित खेती, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, ड्रोन प्रौद्योगिकी, स्मार्ट सिंचाई, उन्नत कृषि मशीनरी और आधुनिक कृषि प्रबंधन प्रणालियों के बारे में जानकारी प्रदान करेगा। विशेषज्ञ किसानों को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल नई कृषि पद्धतियों और जोखिम प्रबंधन उपायों से भी अवगत कराया जाएगा।

बलराम कृषि महोत्सव में कृषि, बागवानी, पशुपालन, सहकारिता, कृषि अभियांत्रिकी, ग्रामीण विकास और अन्य संबंधित विभागों के साथ सक्रिय साझेदारी होगी। विभागीय स्टालों पर किसानों को योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया, तकनीकी परामर्श और प्रदर्शनियों के माध्यम से कृषि क्षेत्र में नए नवाचारों से अवगत कराया जाएगा। यह महोत्सव क्षेत्र में कृषि विकास को नई गति देने, किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को प्रौद्योगिकी आधारित, लाभदायक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

इस महोत्सव के माध्यम से किसानों को कृषि की 6 प्रमुख अवधारणाओं से जोड़ा जाएगा:-

• प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देना।

• जल संरक्षण और “हर खेत को पानी” की दिशा में किए जा रहे प्रयास।

• कृषि में मशीनीकरण और आधुनिक तकनीकों का विस्तार।

• फसल विविधता और मूल्य संवर्धन।

• किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और कृषि उद्यमिता को प्रोत्साहन देना।

• सरकार की किसान कल्याण योजनाओं का 100% लाभ किसानों तक पहुंचाना।

इंदौर से शुरू होने वाले राज्य स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव के तहत धार में 17 जुलाई, झाबुआ में 19 जुलाई, अलीराजपुर में 21 जुलाई, बड़वानी में 23 जुलाई, खरगौन में 25 जुलाई, बुरहानपुर में 27 जुलाई और खंडवा में 30 जुलाई को बलराम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button