जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज कारली दंतेवाड़ा में 16 जुलाई को होगा रोजगार मेला का आयोजन…

दंतेवाड़ा – कार्यालय जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केन्द्र से जारी विज्ञप्ति अनुसार जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा प्राप्त टूटू बिरयानी के लिए कूक 02, हेल्पर 02, वेटर 02, तथा श्रीराम इन टेलेन्ट प्राइवेट लिमिटेड इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन 100, एवं एक्सिस बैंक ब्रांच दंतेवाड़ा के लिए फील्ड ऑफिसर 30,
ब्रांच रिलेशनशिप ऑफिसर 25, अग्रवाल मार्ट दन्तेवाड़ा के लिए सेल्समैन 02, सेल्स गर्ल 03, कम्प्यूटर ऑपरेटर 02, लकी बूट हाउस दन्तेवाड़ा के लिए सेल्समैन 04, सोशल मीडिया ऑपरेटर 01 पदों की रिक्तियों के अनुसार दिनांक 16 जुलाई 2026 दिन गुरुवार को जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज कारली दंतेवाड़ा में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है।
इच्छुक आवेदक, आवेदिका प्रातः 11 से 03 बजे तक निर्धारित स्थल पर अपनी शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, की छाया प्रति एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ बायोडाटा (त्मेनउम) सहित, उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते है। यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




