दुर्ग

संगठनात्मक क्षमता विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र में ‘लर्निंग चैंपियंस’ सम्मानित

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन–ज्ञानार्जन एवं विकास (एचआर-एलएंडडी) विभाग द्वारा विगत दिनों में संगठन में निरंतर सीखने, ज्ञान साझाकरण एवं क्षमता विकास की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठनात्मक अधिगम, ज्ञान साझाकरण तथा क्षमता विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार ने चयनित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि निरंतर सीखना, कौशल विकास एवं ज्ञान का आदान-प्रदान संगठनात्मक उत्कृष्टता की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि बदलते औद्योगिक परिवेश में भविष्य की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए सक्षम, प्रशिक्षित एवं ज्ञान-संपन्न मानव संसाधन का विकास अत्यंत आवश्यक है।

सम्मान समारोह के अंतर्गत तीन विभिन्न पहलों के तहत उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। ‘सेल लर्निंग एम्बेसडर’ पहल के अंतर्गत सुश्री रेणु गुप्ता, सुश्री कोमल मेहरा, सुश्री बोन्या मुखर्जी, सुश्री नीना राठौर, सुश्री दीप्ति राज, सुश्री डी. स्वेता, सुश्री श्रुति मेनन, सुश्री अनुराधा ध्रुव तथा सुश्री दिव्याश्री को संगठन में सीखने की संस्कृति, ज्ञान साझाकरण एवं सहकर्मी-आधारित क्षमता विकास को प्रोत्साहित करने में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

‘75वाँ एसएचआरएम संवर्धन एवं तरंग’ पहल के अंतर्गत धीरज सिंह परिहार, आनंद शुक्ला, राम दत्त शर्मा, संदीप झा, विजय कुमार सैनी, अजय नाथ गोपीनाथन पिल्लई, सुश्री श्रुति मेनन तथा चेतन अशोक फुटाने को संगठनात्मक अधिगम एवं आधुनिक मानव संसाधन विकास पद्धतियों को बढ़ावा देने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस–2026 : लर्निंग एम्बेसडर क्वेस्ट’ के अंतर्गत सुश्री प्रीति भटनागर, सुश्री अदिति सत्पथी, सुश्री संबिता पंडा, सुश्री अमृता गंगराड़े, सुश्री पुष्पा एम्ब्रोस तथा सुश्री सुनीता बोरकर को सीखने, ज्ञान साझाकरण एवं पेशेवर नेतृत्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

यह कार्यक्रम महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन–ज्ञानार्जन एवं विकास) संजीव कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जबकि कार्यक्रम का समन्वय उप प्रबंधक (मानव संसाधन–ज्ञानार्जन एवं विकास) सुश्री सुष्मिता पाटला द्वारा किया गया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button