अवैध शराब पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, देशी शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
आज दिनांक 11.07.2026 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धनोट स्थित चंदखुरी शीतला तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब का विक्रय कर रहा है। सूचना पर थाना पुलगांव पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
मौके पर संदेही को पकड़कर विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से बिक्री हेतु रखी गई एक प्लागस्टिक की बोरी मे 30 नग शोले शराब मसाला पौवा जिसमें प्रत्येक पौव्वा 180 एमएल शराब भरी हुई प्लास्टिक सीसी में बल्क लीटर 5.400 कीमती 3000 हुआ बिक्री की रकम ₹200 जुमला कीमती 3200 रुपये की सामग्री जप्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
घटना स्थल :
चंदखुरी शीतला तालाब के पास , थाना पुलगांव जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
1. जनक लाल बांधे पिता स्वब माखन लाल बांधे उम्र 35 वर्ष ग्राम चंदखुरी थाना पुलगांव जिला दुर्ग
जप्त सामग्री :
1. 30 नग शोले शराब मसाला पौवा (प्रत्येक 180 एमएल), अनुमानित कीमत ₹3,000।
2. बिक्री रकम ₹200 नगद।
कुल जप्ती मूल्य – ₹3200।
सराहनीय कार्य :
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि गुरविंदर सिंह संधू प्रउनि शंकुनतला राठिया सउनि सुभाष साहू प्रआर 1613 सुनील सोनी आरक्षक हेमेन्द्रय कुर्रे मनोज यादव शुभचरण यादव डोमन साहू का भूमिया की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन अथवा बिक्री जैसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




