भिलाई

संयंत्र के उपयोगिताएं विभाग में नियर-मिस पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के उपयोगिताएं विभाग (डीआईसी-04) में माह मार्च–अप्रैल 2026 के लिए नियर-मिस पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 26 जून 2026 को वर्क्स बिल्डिंग -2 स्थित मुख्य महाप्रबंधक (उपयोगिताएं) कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (उपयोगिताएं) जे. पी. सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर महाप्रबंधक (सुरक्षा) एस. आर. शेंडे उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (एसीडब्ल्यूई) एस. के. बेहरा, महाप्रबंधक (सीएएस एंड सीडब्ल्यूपी) एस. भट्टाचार्जी, उपयोगिताएं विभाग के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारीगण, विभागीय सुरक्षा अधिकारी तथा पुरस्कार प्राप्तकर्ता उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में अतिथियों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल देते हुए कहा कि नियर-मिस रिपोर्टिंग संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों से अधिक से अधिक नियर-मिस घटनाओं की रिपोर्टिंग करने का आह्वान किया, ताकि संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान कर आवश्यक सुधारात्मक उपाय सुनिश्चित किए जा सकें। उन्होंने संयंत्र में ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रत्येक कर्मचारी की सक्रिय सहभागिता को आवश्यक बताया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट सुरक्षा जागरूकता एवं नियर-मिस रिपोर्टिंग में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को सुरक्षा नियमों का पूर्णतः पालन करने तथा कार्यस्थल पर सतर्क एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य संयंत्र में कार्यरत नियमित एवं ठेका श्रमिकों के मध्य सुरक्षा जागरूकता को प्रोत्साहित करना, उत्कृष्ट सुरक्षा व्यवहार प्रदर्शित करने वाले कर्मियों को सम्मानित करना तथा अधिकाधिक नियर-मिस रिपोर्टिंग के माध्यम से संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम का संचालन विभागीय सुरक्षा अधिकारी एवं सहायक महाप्रबंधक (एसीडब्ल्यूई) एस. पी. निगम द्वारा किया गया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button