अन्‍य

IND vs PAK के बीच FIH में आज होगी दूसरी भिड़ंत, जानें कब-कहां और कितने बजे देखें मुकाबला…

भारत और पाकिस्तान की टीम किसी भी खेल के मैदान पर जब भी आमने-सामने होती हैं तो सभी की नजरें टिकी रहती हैं। ऐसा ही कुछ अभी 23 जून को देखने को मिला था जब FIH प्रो लीग 2025-26 में भारतीय हॉकी टीम ने लंदन में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 4-3 के अंतर से मात देते हुए शानदार जीत दर्ज की थी।

अब दोनों टीमों के बीच में दूसरा मुकाबला 26 जून को भारतीय समयानुसार रात 10:30 पर खेला जाएगा और टीम इंडिया की नजरें इस मुकाबले में भी जीत हासिल करने पर रहने वाली हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच में होने वाले मुकाबले का सीधा प्रसारण भारतीय फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और ऑनलाइन जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

कब-कहां और कितने बजे से देख सकते भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला

FIH प्रो लीग 2025-26 में भारत और पाकिस्तान के बीच में लंदन के ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर के स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले की शुरुआत 26 जून को भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे होगी। भारतीय फैंस इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 एचडी पर सीधा प्रसारण देख सकते हैं। वहीं मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर ऐप पर भी की जाएगी जहां पर फैंस लॉगिन कर इस महामुकाबले को देख सकते हैं।

अब तक ऐसा रहा हेड टू हेड में दोनों टीमों के बीच रिकॉर्ड

हॉकी में भारत और पाकिस्तान के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो अब तक 182 मुकाबलों में आमना-सामना हो चुका है, जिसमें से भारतीय टीम ने 68 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं 82 मैचों को पाकिस्तानी टीम जीतने में कामयाब रही है। इसके अलावा 32 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं।

वहीं टीम इंडिया का हॉकी के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ पिछले कुछ सालों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है जिसके बाद उनकी कोशिश इस फॉर्म को जारी रखने पर रहने वाली है। वहीं टीम इंडिया को इस सीजन अपना आखिरी मुकाबला 28 जून को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। इसके बाद उन्हें 2 बड़े टूर्नामेंट एशियन गेम्स और हॉकी वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में भारत की तरफ से मनप्रीत सिंह ने शानदार खेल दिखाया था और ऐसे में उनपर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button