भिलाई

रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल में क्रेन ऑपरेटरों हेतु नवीन लैंडिंग प्लेटफॉर्म का लोकार्पण

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र की रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल (आरएसएम) में कार्यस्थल सुरक्षा एवं परिचालन सुविधा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत बीसी बे, हॉट सॉ पल्पिट क्रमांक-9 के समीप क्रेन ऑपरेटरों के लिए 25 जून 2026 को नवीन लैंडिंग प्लेटफॉर्म का निर्माण एवं लोकार्पण किया गया। मुख्य महाप्रबंधक (आरएसएम एवं आरटीएस) श्री तीर्थंकर दस्तिदार ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभागीय टीम की उपस्थिति में नवीन लैंडिंग प्लेटफॉर्म का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (मैकेनिकल) अरविंद टंडन, महाप्रबंधक (ऑपरेशन) एन. के. खरे, महाप्रबंधक (ऑपरेशन) प्रशांत खोंड, महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) प्रशांत लाखे, महाप्रबंधक (ऑपरेशन)  आर. के. राजधर, उप महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) आर. के. पवार, उप महाप्रबंधक (मैकेनिकल) विक्रम वर्मा, सहायक महाप्रबंधक (मैकेनिकल) आलोक श्रीवास्तव सहित रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल की टीम उपस्थित रही।

पूर्व में इस स्थान पर स्थापित लैंडिंग प्लेटफॉर्म क्षतिग्रस्त एवं अनुपयोगी हो चुका था, जिसके कारण क्रेन तक सुरक्षित पहुंच संभव नहीं थी तथा क्रेन की बार-बार री-पोजिशनिंग करनी पड़ती थी, जिससे परिचालन के दौरान सुरक्षा संबंधी चुनौतियां उत्पन्न होती थीं। इस समस्या की पहचान रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल के यांत्रिक विभाग द्वारा की गई, जिसके उपरांत पुराने प्लेटफॉर्म को हटाकर लगभग 12 से 13 मीटर लंबा नया लैंडिंग प्लेटफॉर्म तैयार कर स्थापित करने का निर्णय लिया गया। यह संपूर्ण कार्य निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मात्र दो सप्ताह की अवधि में सफलतापूर्वक पूरा किया गया तथा निर्माण कार्य के दौरान उत्पादन गतिविधियां भी निर्बाध रूप से संचालित होती रहीं।

नवीन लैंडिंग प्लेटफॉर्म के स्थापित होने से अब क्रेन ऑपरेटर सुरक्षित एवं सुगमता के साथ क्रेन तक पहुंच सकेंगे, जिससे कार्यस्थल की सुरक्षा के साथ-साथ परिचालन दक्षता में भी वृद्धि होगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button