भिलाई स्टील प्लांट कांट्रेक्टर एसोसिएशन की बैठक में पुलिस जन मित्र योजना एवं टोल फ्री नंबर की दी गई जानकारी…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 11.05.2026 को कंट्रोल रूम दुर्ग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर एवं नगर police अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा भिलाई स्टील प्लांट कांट्रेक्टर एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं ठेकेदारों को दुर्ग पुलिस द्वारा संचालित पुलिस जन मित्र योजना की जानकारी प्रदान की गई तथा योजना के अंतर्गत नागरिक सहभागिता, सुरक्षा जागरूकता एवं त्वरित सूचना आदान-प्रदान की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
बैठक के दौरान पुलिस सहायता एवं आपातकालीन परिस्थितियों में उपयोग किए जाने वाले टोल फ्री नंबर की जानकारी भी दी गई तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अपराध अथवा कानून व्यवस्था संबंधी सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाने हेतु उपस्थितजनों से सहयोग की अपील की गई।
बैठक में भिलाई स्टील प्लांट कांट्रेक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष सीजू एंथनी, महासचिव धीरज शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ठेकेदार उपस्थित रहे।
सराहनीय भूमिका : बैठक के सफल आयोजन एवं जनजागरूकता कार्यक्रम में कंट्रोल रूम दुर्ग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं औद्योगिक संस्थानों से अपील करती है कि सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




