chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

कुम्हारी के वार्ड क्रमांक 04 में आकस्मिक आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु, फॉरेंसिक जांच जारी…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 12.05.2026 को थाना कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी रोड स्थित एक मकान में आकस्मिक रूप से आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना कुम्हारी पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, फायर ब्रिगेड की टीम एवं राहत-बचाव दल तत्काल घटनास्थल पहुंचे तथा आग पर नियंत्रण एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

घटना में मकान के भीतर मौजूद चार व्यक्तियों की मृत्यु होना पाया गया। पुलिस द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया तथा घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने हेतु फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा वैज्ञानिक तरीके से जांच कार्यवाही की जा रही है। मामले में मर्ग कायम कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

▪️ घटना का कारण : आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी।

▪️ घटनास्थल : वार्ड क्रमांक 04, खपरी रोड, कुम्हारी, जिला दुर्ग

▪️ मृतकों का विवरण :

1. होमदास वैष्णव, उम्र 40 वर्ष
2. लक्ष्मी वैष्णव, उम्र 18 वर्ष
3. चांदनी, उम्र 17 वर्ष
4. गोपिका, उम्र 02 वर्ष

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button