छत्तीसगढ़दुर्ग

CG IPL Satta News: WhatsApp पर चल रहा था IPL सट्टा, iPhone 16 Pro Max समेत आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार निगरानी एवं कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 09.05.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति शक्ति नगर पानी टंकी के नीचे मैदान में मोबाइल फोन के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खेलवा रहा है।

सूचना पर थाना मोहन नगर पुलिस एवं एसीसीयू टीम द्वारा स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने मोबाइल फोन में व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाना स्वीकार किया।

मामले में अपराध क्रमांक 313/2026 धारा 06 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक नग एप्पल कंपनी का आईफोन 16 प्रो मैक्स एवं नगदी रकम 6,300 रुपये कुल जुमला 56,300 रुपये जप्त किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

▪️घटना का कारण :

आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित करने हेतु ऑनलाइन सट्टा संचालन करना।

▪️घटनास्थल :

शक्ति नगर पानी टंकी के नीचे मैदान, दुर्ग

▪️आरोपी का नाम :

  1. मुकेश साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 18 शक्ति नगर, दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग
    ▪️जप्त सामग्री :
  2. एक नग एप्पल कंपनी का आईफोन 16 प्रो मैक्स
  3. नगदी रकम 6,300/- रुपये
    कुल जुमला – 56,300/- रुपये
    ▪️सराहनीय भूमिका :
    उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस स्टाफ एवं एसीसीयू टीम की सराहनीय भूमिका रही।

▪️दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अवैध जुआ, सट्टा अथवा ऑनलाइन सट्टेबाजी गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध सट्टा संचालित करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button