छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी…पढ़े पूरी खबर…

राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित

दुर्ग / छ.ग. शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्षनुसार खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किये जाने हेतु शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार एवं शहीद विनोद चौबे सम्मान, मुख्यमंत्री ट्राफी हेतु अनुशंसाएँ आमंत्रित की जा रही हैं

इसके साथ-साथ वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियों, को नगद राशि पुरस्कार एवं खेलवृति हेतु भी अनुशंसाएँ आमंत्रित की जा रही हैं। पुरस्कारों के आवेदन पत्रों का प्रारूप संचालनालय के विभागीय वेबसाईट http://sportsyw.cg.gov.in में उपलब्ध है। जिला कार्यालय/संचालनालय में (कार्यालयीन समय में) सभी आवेदन पत्र 26 जून 2025 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। अन्य जानकारी के लिए आवेदक जिला कार्यालय/संचालनालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

पॉलिटेक्निक में प्रवेश हेतु ऑनलाईन पंजीयन का पहला चरण 11 से 15 जून तक

दुर्ग / सत्र 2025-2026 में तकनीकी शिक्षा संस्थाओं में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाईन पंजीयन का प्रथम चरण 11 से 15 जून 2025 तक निर्धारित किया गया है, जिसका विस्तृत जानकारी वेबसाईट www.cgdteraipur.cgstate.gov.in एवं https://cgdte.admissions.nic.in पर उपलब्ध हैं।

अथ्यर्थी इस वेबसाइट पर जाकर ऑनलाईन पंजीयन कर सकते हैं। जिसकी मेरिट सूची 17 जून 2025 को जारी तथा आबंटन/रिजल्ट 20 जून 2025 को अपरान्ह् 4ः00 बजे किया जाएगा। तत्पश्चात् आबंटित संस्था में प्रवेश का कार्य 21 से 24 जून 2025 तक समय प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 5.30 बजे तक किया जाएगा।

उदय प्रसाद उदय शासकीय पॉलीटेक्निक, दुर्ग के प्राचार्य कुमार पांडेय ने जानकारी दी कि वर्तमान में संस्था में आठ शाखाओं में डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित है जिसमें सिविल, यांत्रिकी, विद्युत, इलेक्ट्रॉनिक्स, धातुकर्म, आई.टी., कम्प्यूटर साइंस (पीपीटी स्कोर के आधार पर) एवं मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट (12वीं के आधार पर) इसके अतिरिक्त लेटरल एंट्री के माध्यम से डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल में द्वितीय वर्ष (12वीं/आई.टी.आई. के आधार पर) में प्रवेश हेतु सिविल, यांत्रिकी, विद्युत, इलेक्ट्रॉनिक्स, धातुकर्म, आई.टी., कम्प्यूटर साइंस पाठ्यक्रम में भी इन्ही तिथियों में ऑनलाईन पंजीयन एवं प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

संस्था में छात्राओं के लिए शिक्षण शुल्क निःशुल्क है तथा छात्राओं एवं छात्रों के लिए छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है। संस्था में छात्रों के लिए एन.सी.सी. एवं छात्र/छात्राओं के लिए एन.एस.एस. की शाखा संचालित है।

संस्था में 11 जून 2025 से छात्र/छात्राओं के लिए ‘सुविधा केन्द्र‘ की स्थापना की गई है जहां पर ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ ही साथ संस्था में ऑनलाईन पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिसके लिए शासन द्वारा निर्धारित पंजीयन शुल्क 200 रूपए ऑनलाईन माध्यम से भुगतान करना होगा।

संस्था में आकर पात्र विद्यार्थी पंजीयन कर सकते है जिसके लिए पंजीयन शुल्क 200 रूपए के अतिरिक्त कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पंजीयन के समय समस्त मूल दस्तावेज पीपीटी स्कोर कार्ड, 10वीं, 12वीं, आईटीआई की अंकसूची, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, सैनिक, दिव्यांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी (यदि लाते हो तो) साथ में लेकर उपस्थित हो सकते है।

ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

दुर्ग / बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दुर्ग भारत सरकार द्वारा संचालित एक प्रशिक्षण संस्थान है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करता है। आरसेटी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार विकास को सुगम बनाना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में आत्म-उत्पादकता, सशक्तिकरण, कौशल विकास, उद्यमिता, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के बारे में शिक्षण प्रदान किया जाता है। इसी उद्देश्य की प्राप्ति हेतु संस्थान द्वारा दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को निःशुल्क आवासीय (भोजन व्यवस्था के साथ) प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उक्त प्रशिक्षण हेतु ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 45 वर्ष के युवक/युवतियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, राशन कार्ड, नरेगा जॉब कार्ड, पासपोर्ट फोटो, मार्कशीट की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा। निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से प्राप्त जानकारी अनुसार 12 जून 2025 से कम्प्यूटर हार्डवेयर नेटवर्किंग (45 दिन), 18 जून 2025 से मोबाईल रिपेयरिंग (30 दिन) तथा 23 जून 2025 से फोटोग्राफी एवं विडिओग्राफी (31 दिन) प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए फोन नम्बर 0788-2961973 व ऑनलाईन लिंक https://forms.gle/vsMyXTTwb7mEwdbX6 पता-शंकराचार्य हॉस्पिटल के पास जुनवानी भिलाई जिला दुर्ग से सम्पर्क किया जा सकता है।

प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 13 जून को

दुर्ग / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में 13 जून 2025 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट केम्प में एम/एस पलक ट्रेडिंग के कुल 49 रिक्त पदों हेतु भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी। जिसमें सोलर सिस्टम इंटीजिरेटर के 20 पद, मैकेनिकल इंजीनियर के 02 पद, सोलर सिस्टम इंस्टॉलेशन के 15 पद, हेल्पर के 10 पद तथा ऑटोकैड सॉफ्टवेयर ऑपरेटर के 02 पद हैं।

उक्त सभी पदों हेतु वेतन 10000 रूपए से 25000 रूपए तक है तथा आई.टी.आई (फिटर/इलेक्ट्रीशियन), बी.टेक/डिप्लोमा मैकेनिक,10वीं, 12वीं एवं कोई भी स्नातक शैक्षणिक योग्यता धारी आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकतें है। इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्र, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट/रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।

सहायक कलेक्टर दुर्ग को सौंपा गया जनपद पंचायत पाटन का स्वतंत्र प्रभार

दुर्ग / कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जिले में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी पठारे अभिजीत बबन (भा.प्र.से.) सहायक कलेक्टर दुर्ग को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु सीईओ जनपद पंचायत पाटन का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।

कार्यालय कलेक्टर दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार सहायक कलेक्टर पठारे अभिजीत बबन (भा.प्र.से.) को 09 जून 2025 से 09 जुलाई 2025 तक चार सप्ताह की अवधि के लिए सीईओ जनपद पंचायत पाटन के साथ प्रशिक्षण अभ्यास हेतु संलग्न किया गया है। प्रशिक्षण अवधि में जागेन्द्र साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पाटन के द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button