छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग जिले में औषधि विक्रेताओं की सघन जांच, तीन फर्मों को नोटिस…

दुर्ग / राज्य शासन द्वारा 11 मई 2026 तक सही दवा-शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार थीम के अंतर्गत 15 दिवसीय सघन जांच अभियान संचालित किये जाने हेतु प्रत्येक जिले में कार्यरत खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।

औषधि शाखा द्वारा जांच अभियान के तृतीय चरण में स्वापक एवं मनः प्रभावी औषधियों की जांच के तहत् नव्वा दिवस आज 05 मई 2026 को जिले में स्थित फटकर औषधि विक्रेताओं को चिन्हाकित कर क्रय-विक्रय संबंधित दस्तावेजों की जांच करना शामिल है इसके तहत् जिले में संचालित कुल 06 फुटकर औषधि विक्रेता मेसर्स जलाराम मेडिकोज, शंकर नगर, दुर्ग, मेसर्स जलाराम मेडिकल, मोतिपारा, दुर्ग, मेसर्स अमित मेडिकल, रेल्वे स्टेशन रोड, मेसर्स श्री राम मेडिकल उतई, मेसर्स महिमा मेडिकल, उतई, मेसर्स मेडप्लस फार्मेसी, सुपेला, भिलाई का जांच/निरीक्षण किया गया एवं क्रय-विक्रय दस्तावेजों का परीक्षण कर मिलान किया गया तथा स्वापक एवं मनःप्रभावी औषधियों का सुक्षमता से निरीक्षण किया गया।

उपरोक्त फर्मों में से 03 फर्मों में अनियमितता पाए जाने के कारण, कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जाएगी एवं समस्त फर्मों को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियम 1945 का कड़ाई से पालन करते हुए फर्म संचालन के निर्देश दिये गए एवं भविष्य में भी इस तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button