chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में स्कूल के पास सट्टा संचालित, पुलिस की रेड—आरोपी गिरफ्तार, ₹44,310 की जब्ती…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 03.05.2026 को थाना नंदिनी नगर क्षेत्र अंतर्गत मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम बानबरद स्थित शासकीय स्कूल के पास अवैध रूप से सट्टा संचालन कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हमीद अली, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम कोड़िया, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग बताया।

मामले में अपराध क्रमांक 144/2026 धारा 4(क) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी, डॉट पेन, मोबाइल फोन, नगदी रकम एवं मोटर सायकल कुल कीमती 44,310 रुपये जप्त किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।

▪️ घटना का कारण : अवैध रूप से सट्टा संचालन कर धन अर्जित करना

▪️ घटनास्थल : शासकीय स्कूल के पास, ग्राम बानबरद, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम :

1. हमीद अली, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम कोड़िया, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग

▪️ जप्त सामग्री :

1. एक सट्टा पट्टी
2. एक डॉट पेन
3. एक मोबाइल फोन
4. नगदी रकम 4,300 रुपये
5. एक मोटर सायकल
(कुल कीमती 44,310 रुपये)

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना नंदिनी नगर पुलिस टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित सूचना पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button