chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

ऑनलाइन आईपीएल सट्टा के खिलाफ दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी,ऑनलाइन सट्टा संचालन करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

दुर्ग पुलिस द्वारा सट्टेबाजों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 30.04.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना उतई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेलूद में कुछ व्यक्तियों द्वारा मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर थाना उतई एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को मौके से पकड़ा गया।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 224/2026 धारा 06, 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर उनमें उपलब्ध ऑनलाइन सट्टा से संबंधित साक्ष्य एकत्र किए गए। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

▪️ घटना का कारण : अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालन

▪️ घटनास्थल : ग्राम सेलूद, थाना उतई, जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम :

1. रजनीकांत साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी बाजार चौक ग्राम सेलूद, थाना उतई, जिला दुर्ग
2. तामसेम साहू, उम्र 30 वर्ष, निवासी शास्त्री चौक ग्राम सेलूद, थाना उतई, जिला दुर्ग
3. यमन साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी बजरंग चौक ग्राम सेलूद, थाना उतई, जिला दुर्ग
4. जिज्ञासु बंछोर, उम्र 24 वर्ष, निवासी शास्त्री चौक ग्राम सेलूद, थाना उतई, जिला दुर्ग

▪️ जप्त सामग्री :

1. 04 नग एंड्रॉइड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 37,000 रुपये)
2. ऑनलाइन सट्टा से संबंधित स्क्रीनशॉट एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना उतई के निरीक्षक महेश ध्रुव, सउनि राजेश सिंह, आरक्षक राजीव दुबे, महेश यादव, ध्रुवनारायण चन्द्राकर एवं एसीसीयू टीम की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अवैध सट्टा, जुआ अथवा आपराधिक गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button