अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

नेवई थाना क्षेत्र मे धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग – मामले संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आवेदकगणों ने MCX कंपनी प्रतिमाह 03 से 07 प्रतिशत लाभांस देने का झांसा देकर राशि इन्वेस्ट कराकर फर्जी बाँडपेपर देकर अपने अपने खाते में छलपूर्वक 49,50,000 रू जमा कराकर धोखाधडी करने की रिपोर्ट पर धारा 420, 467, 468, 471,409, 34 भादवि के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया

विवेचना के दौरान उक्त प्रकरण मे आरोपी प्रकाश चंद्र पाढी को प्रकरण मे दिनांक 25/09/2025 को संबंलपुर से गिरफ्तार कर जेएमएफसी न्यायालय जिला दुर्ग मे पेश किया गया है जो वर्तमान मे केन्द्रीय जेल दुर्ग में निरूध्द है उसी प्रकरण मे अन्य आरोपी संतोष कुमार आचार्य उम्र 44 वर्ष भानुपाली जिला संबंलपुर उडिसा जो की थाना भानूपाली के अप0क्र0 41/25 धारा 316(2, 318 (2), 336(2), 340(2) बीएनएस के प्रकरण में गिरफ्तार होकर सर्किल जेल संबंलपुर मे निरूध्द था

जिसके संबंध मं सूचना मिलने पर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार उक्त आरोपी संतोष कुमार आचार्य को सर्किल जेल संबंलपूर से दुर्ग लाया जाकर प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय दुर्ग मे पेश कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड लिया जा रहा है l

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नेवई उनि कमल सिंह सेंगर उनि सुरेन्द्र तारम, आर. 612 हेमंत नेताम, 1603 रवि बिसाई का योगदान उल्लेखनीय रहा ।

गिरफ्तार आरोपी

1. संतोष कुमार आचार्य उम्र 44 वर्ष पता भानुपाली जिला संबंलपुर उडिसा

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button